आखिर हार गई जिंदगी...नेपाली इंफ्लुएंसर की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी

Ravi Singh | Dec 24, 2024, 20:34 IST
Share
Nepal Influencer Srijana Subedi Vivek Pangeni Love Story
Nepal Influencer Srijana Subedi Vivek Pangeni Love Story Photograph: (the sootr)

दुनिया में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं जो लोगों के लिए मिसाल बन जाती हैं। असल जिंदगी में ऐसी प्रेम कहानियां कम ही देखने को मिलती हैं। लेकिन नेपाल की इन्फ्लुएंसर सृजना और विवेक की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो हमेशा के लिए अमर हो गई है...

इस दुनिया में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं जो लोगों के लिए मिसाल बन जाती हैं। लोग साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं, तो कुछ लोग दावा करते हैं कि वे मौत तक एक-दूसरे के साथ रहेंगे। लेकिन असल जिंदगी में ऐसी प्रेम कहानियां कम ही देखने को मिलती हैं। नेपाल की इन्फ्लुएंसर सृजना सुबेदी और विवेक पंगेनी की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो अब हमेशा के लिए अमर हो गई है...

9 साल पहले प्यार की हुई थी शुरुआत

Nepali Influencer Bibek Pangeni Brain Cancer Death Wife Srijana Shares News  See Netizens Reaction On This - Entertainment News: Amar Ujala - Bibek  Pangeni:नहीं रहे नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, कैंसर से हारी

Vivek Pangeni और सृजना की लव स्टोरी बेहद खास है। सृजना ने अपने पति के साथ बिताए हर पल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पूरा सोशल मीडिया उनके प्यार के सबूत के तौर पर वीडियो और फोटो से भरा पड़ा है। सृजना ने एक पोस्ट में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी मुलाकात विवेक से नौ साल पहले हुई थी। विवेक स्कूल में उनके सीनियर थे।

6 साल डेट करने के बाद की शादी

41cac95f-a37
41cac95f-a37

विवेक और सृजना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने वीडियो में बताया कि पिछले साल विवेक पीएचडी की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। विवेक और मैं बहुत खुश थे और अपने सपनों को आकार देने के बारे में सोच रहे थे।

साल की शुरुआत में हुई ये दिक्कत

Nepali Influencer Bibek Pangeni Brain Cancer Death Wife Srijana Shares News  See Netizens Reaction On This - Entertainment News: Amar Ujala - Bibek  Pangeni:नहीं रहे नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, कैंसर से हारी
Nepali Influencer Bibek Pangeni Brain Cancer Death Wife Srijana Shares News See Netizens Reaction On This - Entertainment News: Amar Ujala - Bibek Pangeni:नहीं रहे नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, कैंसर से हारी

Srijana Subedi ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत में उन्हें लगातार सिर दर्द रहने लगा। कुछ दिनों बाद उन्हें चलने में भी दिक्कत होने लगी। जब हम डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए तो विवेक ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं होगा। एमआरआई के बाद रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर है। कुछ समय बाद विवेक की दो बड़ी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने कहा कि अब विवेक के पास सिर्फ 6 महीने बचे हैं।

कैंसर का पता चलने पर खूब रोए विवेक

52968ff0-f1a
52968ff0-f1a

कैंसर का पता चलने के बाद विवेक खूब रोए थे। हम दोनों के लिए यह बहुत मुश्किल था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवेक के गिरते बालों को देखकर उन्हें हिम्मत देने के लिए सृजना ने अपने बाल काट लिए। उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती गई और एक दिन वे इस दुनिया से चले गए। उनकी शादी को अभी 4 साल ही हुए थे और विवेक बहुत कम उम्र में सृजना को छोड़कर चले गए।

ब्रेन कैंसर से जूझते हुए मौत

विवेक और सृजना की कहानी हमें बताती है कि कैसे एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहना है। जीवन के सबसे कठिन समय में एक दूसरे का साथ देना है। विवेक और सृजना 19 दिसंबर को हमेशा के लिए अलग हो गए। विवेक पंगेनी की मृत्यु स्टेज-4 ब्रेन कैंसर से जूझते हुए हुई। कैंसर से उनकी लड़ाई और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को उनकी पत्नी सृजना ने कुछ वीडियो में कैद किया है जो दिल दहला देने वाले हैं।

एक तरफ अतुल सुभाष की पत्नी का क्रूर व्यवहार और अपने परिवार के प्रति रूखा रवैया चर्चा का विषय बन गया। हालांकि उनका यह रवैया आलोचना के योग्य था, लेकिन यह कहना गलत होगा कि वह एक भारतीय महिला का आदर्श रूप थीं। वहीं विवेक पंगेनी की पत्नी सृजना सुवेदी ने अपने पति की ब्रेन कैंसर के दौरान जी-जान से सेवा की। अपने बीमार पति की देखभाल करना ही सृजना ने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।

इधर... पत्नी से परेशान पति ने किया था सुसाइड

बेंगलुरु में एआई इंजीनियर की आत्महत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यूपी के रहने वाले 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। अतुल को उसकी पत्नी और सास ने इतना परेशान कर दिया था कि उसने एक वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था। अतुल ने वीडियो में कहा कि अगर मरने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो कोर्ट के पास नाले में अपनी अस्थियां विसर्जित करने की आखिरी इच्छा जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे का वीडियो और 24 पन्नों का पत्र लिखकर कहा कि अब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। अतुल का शव उनके फ्लैट में मिला था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीता
  • love story
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरर्स
  • नेपाल
  • social media influencer
  • अतुल सुभाष
  • Atul Subhash Suicide Case
  • influencer
  • Srijana Subedi
  • Vivek Pangeni
  • सृजना सुवेदी
  • विवेक पंगेनी
  • नेपाली इंफ्लुएंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई