नेपाल में हिंसक हुआ प्रदर्शन, पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, पूर्व पीएम-वित्त मंत्री पर हमला, संसद भवन में लगाई आग
Sanjay Dhiman | Sept 09, 2025, 16:56 IST
Photograph: (the sootr)
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में प्रमुख नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया। इस हिंसा के बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया और सेना उन्हें हेलिकॉप्टर से एक अज्ञात स्थान पर ले गई।
नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शनों का दाैर जारी हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, गृहमंत्री और अन्य नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया। इस हिंसा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
इस बीच, प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया। उन्हें सेना हेलिकॉप्टर से एक अज्ञात स्थान पर ले गई। यह स्थिति नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक गंभीर मोड़ साबित हो रही है। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से।
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन को लेकर प्रारंभ हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। इस प्रदर्शन को रोकने के लिए सेना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जिससे यह प्रदर्शन और उग्र हो गया। मंगलवार को हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के प्रमुख सरकारी संस्थानों, जैसे संसद भवन, सिंह दरबार और सर्वोच्च न्यायालय में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और वित्त मंत्री विष्णु पोडौल पर भी हमला किया गया।
वित्त मंत्री विष्णु पोडौल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने उनके सीने पर लात मारी, और यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा गया। इस हिंसा में अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बैन के बाद नेपाल में सोशल मीडिया फिर शुरू, संसद में घुसे थे युवा, सेना की फायरिंग में कई घायल
12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली अर्चना तिवारी, इंदौर के युवक के साथ घूमने गई थी काठमांडू
![97c996f5-5fe]()
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक आधिकारिक बयान में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उनका कहना था कि देश में असामान्य व अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई हैं, जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस इस्तीफे से राजनीतिक समाधान की दिशा में कदम उठाया जाएगा। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकार कर लिया है।
ओली का इस्तीफा नेपाल की राजनीति में महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। राजनीतिक अस्थिरता और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के कारण, उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।
![Gen-Z Revolution LIVE: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन में 20 की मौत, 7 शहरों में कर्फ्यू... PM ने प्रतिबंध हटाने से किया इनकार - nepal gen z protest live]()
प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में कई अहम इमारतों पर कब्जा कर लिया है। संसद भवन, सिंह दरबार और सर्वोच्च न्यायालय अब पूरी तरह से प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में हैं। सिंह दरबार में मंत्री और सरकारी अधिकारी कार्य करते हैं। सेना ने वहां से मंत्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया।
इसके अलावा, काठमांडू में स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की कि सुरक्षा चिंताओं के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
![856858fd-079]()
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास के पास भी तोड़फोड़ की। इसके बाद, वहां गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आईं। सुरक्षाकर्मी स्थिति को संभालने में नाकाम रहे और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए माैके से भागना पड़ा। इस हिंसा ने राष्ट्रपति और अन्य सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ें कर दिए है।
यह खबरें भी पढ़ें...
दशहरा, दीपावली और छठ में फ्लाइट टिकट की कीमतों में भारी उछाल, भोपाल से जाने और आने के लिए करनी होगी जेब ढीली
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ने कटाई नाक, उखड़ रही बच्चों की सांस, शिशु मृत्युदर में टॉप पर MP-CG
इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टाराई ने एक प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि नेपाल के युवाओं को साथ लेकर एक अंतरिम सरकार बनाई जाए। भट्टाराई का कहना था कि यह आंदोलन पूरी तरह से जनरेशन Z (नई पीढ़ी) का है और अब उन्हें देश की राजनीति में नेतृत्व करने का समय आ गया है।
![181e04fc-503]()
काठमांडू के मेयर बालेंदु शाह ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से जन-जी (Generation Z) का है। उन्होंने कहा कि हत्यारों का इस्तीफा आ चुका है और अब नई पीढ़ी को देश की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सेना और अन्य जिम्मेदारों से चर्चा करने की अपील भी की।
नेपाल में बढ़ती अस्थिरता के कारण भारत सरकार ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल के पनिटांकी सीमा पर उच्चतम अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय अधिकारी सीमा पर हो रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
इस बीच, प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया। उन्हें सेना हेलिकॉप्टर से एक अज्ञात स्थान पर ले गई। यह स्थिति नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक गंभीर मोड़ साबित हो रही है। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से।
प्रदर्शनकारियों का विरोध और हिंसा
प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के प्रमुख सरकारी संस्थानों, जैसे संसद भवन, सिंह दरबार और सर्वोच्च न्यायालय में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और वित्त मंत्री विष्णु पोडौल पर भी हमला किया गया।
वित्त मंत्री विष्णु पोडौल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने उनके सीने पर लात मारी, और यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा गया। इस हिंसा में अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बैन के बाद नेपाल में सोशल मीडिया फिर शुरू, संसद में घुसे थे युवा, सेना की फायरिंग में कई घायल
12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली अर्चना तिवारी, इंदौर के युवक के साथ घूमने गई थी काठमांडू
97c996f5-5fe
प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा
ओली का इस्तीफा नेपाल की राजनीति में महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। राजनीतिक अस्थिरता और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के कारण, उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।
Gen-Z Revolution LIVE: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन में 20 की मौत, 7 शहरों में कर्फ्यू... PM ने प्रतिबंध हटाने से किया इनकार - nepal gen z protest live
काठमांडू में अस्थिरता और हिंसा
इसके अलावा, काठमांडू में स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की कि सुरक्षा चिंताओं के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
856858fd-079
राष्ट्रपति के घर में तोड़फोड़ और गोलीबारी
यह खबरें भी पढ़ें...
दशहरा, दीपावली और छठ में फ्लाइट टिकट की कीमतों में भारी उछाल, भोपाल से जाने और आने के लिए करनी होगी जेब ढीली
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ने कटाई नाक, उखड़ रही बच्चों की सांस, शिशु मृत्युदर में टॉप पर MP-CG
पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई का प्रस्ताव
181e04fc-503
काठमांडू के मेयर बोले- अब आगें आएं युवा
भारत का सुरक्षा अलर्ट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava