हरियाणा में केजरीवाल की 5 गारंटी का ऐलान , 24 घंटे फ्री बिजली , महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा

Vikram Jain | Published:
Share
New Delhi Haryana Aam Aadmi Party 5 guarantees Announcement
New Delhi Haryana Aam Aadmi Party 5 guarantees Announcement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इसका मोर्चा संभाला है।

NEW DELHI. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 5 गारंटी की घोषणा की है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की 5 गारंटी का ऐलान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा पूरे हरियाणा को मुफ्त और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सबको अच्छा और फ्री इलाज मिलेगा। सरकारी स्कूलों में अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे और हर युवा को रोजगार मिलेगा।

सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी

आम आदमी पार्टी हरियाणा में पहली बार सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। शनिवार को पंचकूला में सुनीता केजरीवाल ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अरविंद केजरीवाल की गारंटियां लॉन्च की। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे।

पहली गारंटी : मुफ्त और 24 घंटे बिजली

आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी में मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने की है। 24 घंटे घरेलू बिजली फ्री मिलेगी। दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में पुराने घरेलू सारे बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे। पावर कट बंद होंगे। दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा।

दूसरी गारंटी : सबको अच्छा और फ्री इलाज

सबको अच्छा और फ्री इलाज है। दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा, चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होगा।

तीसरी गारंटी : अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा

आम आदनी प्रदेश में अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा देगी। दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे। सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे। प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे। प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा।

चौथी गारंटी : सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए

हरियाणा में सभी माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

पांचवी गारंटी : हर युवा को रोजगार

हर बेरोजगार युवा के लिए रोज़गार का इंतजाम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी , 3 साल तक खातों में आएगी राशि

हम राजनीति को व्यवसाय नहीं मानते : भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम राजनीति को व्यवसाय नहीं मानते। यह हमारे लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जुनून है... अगर विपक्ष अच्छे होते तो हमें पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती...उन्होंने हमें चुनौती दी। हरियाणा के लोगों ने हर पार्टी को समय और मौका दिया, लेकिन कोई भी अच्छा नहीं निकला।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • दिल्ली न्यूज
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • हरियाणा में आप की 5 गारंटी
  • सुनिता केजरीवाल
  • सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की गारंटी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर