जो चीजें मजे से खाते हैं आप वो बढ़ा रहीं आपका शुगर लेवल, ICMR ने बताया कौन सी 5 चीजों से हो रही डायबिटीज
Vikram Jain | Oct 11, 2024, 22:27 IST
New Delhi India diabetes ICMR new report
भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है। डायबिटीज को मीठा खाने से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है, डायबिटीज के लिए कई अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं। जानें क्या कहती है नई स्टडी
भारत को डायबिटीज कैपिटल कहा जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि यहां दूसरे देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मधुमेह (Diabetes) के मरीज पाए जाते हैं। भारत में डायबिटीज बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। एक नए अध्ययन में सामने आया है है कि इसके पीछे केक, चिप्स, कुकीज, क्रैकर्स, तले हुआ खाना, मेयोनेज, मार्जरीन और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स जैसी चीजें हैं। ये खाद्य सामग्री एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGEs) से भरपूर होती हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंसेज एंड न्यूट्रिशन में इस अध्ययन के नतीजे प्रकाशित किए गए।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के एक अध्ययन से पता चला है कि भारत में 101 मिलियन लोग डायबिटीज का शिकार हैं। 136 मिलियन लोग प्री-डायबिटीज की श्रेणी में हैं। कहा जाए तो उन्हें जल्द ही डायबिटीज होने का खतरा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) ने भारत में डायबिटीज से पीड़ितों की संख्या 77 मिलियन बताई थी।
हालिया स्टडी के मुताबिक भारत के एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स के चलते भारत तेजी से दुनिया का 'डायबिटीज कैपिटल' बनते जा रहा है। इसके पीछे एजीई से भरपूर भोजन मुख्य कारण हैं। ICMR और MDRF सहित कई संस्थानों के शोधकर्ताओं ने यह पहला क्लिनिकल ट्रायल किया था।
AGEs डायबिटीज होने की मुख्य वजह है। इसमें बेहद जहरीले कंपाउंड्स होते हैं जो प्रोटीन और लिपिड के ग्लाइकेटिड होने से बनते है। या फिर एल्डोज शुगर के मोडिफाइड होने से बनते हैं जो कि एल्डिहाइड समूह के कार्बोहाइड्रेट होते हैं। अध्ययन में पाया गया कि AGEs युक्त खाद्य सामग्री खाने से शरीर में सूजन आती है। जो डायबिटीज जन्म लेती है।
इस अध्ययन के मुताबिक एजीई युक्त आहार खतरनाक है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ जिनका सेवन रोजाना किया जाता है। इन्हें कई तरीकों से पकाया जाता है और इन्हें पकाने से AGEs लेवल बढ़ जाता है। AGEs से भरपूर खाद्य पदार्थों की लिस्ट में शामिल हैं।
अध्ययन के मुताबिक फल, सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जी, साबुत अनाज और कम वसा युक्त खाद्य पदार्थ खाने से शरीर को कम AGEs युक्त आहार मिलता है जिससे डायबिटीज की बीमारी का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही अगर आप खाने को सिर्फ उबालते हैं और भूनते या फ्राई न हीं करते तब भी आप खाने में एजीई को कम रख सकते हैं।
डायबिटीज के कारण शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। यह तब होती है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता या इंसुलिन का अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन पैंक्रियाज द्वारा बनाया गया एक हार्मोन है जो कार्बोहाइड्रेट के टूटने से बने ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए उपयोग करने में मदद करता है।
बार-बार पेशाब आना
नींद पूरी होने के बाद भी थकान महसूस होना
बार-बार भूख लगना, वेट कम होना
आंखों से कम दिखाई देना
घाव का जल्दी नहीं भरना
क्या कहती है स्टडी
AGEs मधुमेह होने की मुख्य वजह
क्या होता है? AGEs
AGEs युक्त आहार है नुकसानदायक
- तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे चिप्स, फ्राइड चिकन, समोसे, पकोड़े
- बेक्ड फूड्स जैसे- कुकीज, केक, क्रैकर्स
- प्रोसेस्ड फूड्स जैसे रेडीमेड भोजन, मार्जरीन, मेयोनेज़
- ज्यादा तापमान पर पकाए गए मांस जैसे बेकन, बीफ और ग्रिल्ड या भुने हुए मीट
- रोस्टेड फ्रूट्स जैसे ड्राई फ्रूट्स
यह भोजन फायदेमंद
क्या है डायबिटीज?
डायबिटीज के लक्षण
नींद पूरी होने के बाद भी थकान महसूस होना
बार-बार भूख लगना, वेट कम होना
आंखों से कम दिखाई देना
घाव का जल्दी नहीं भरना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava