अन्नदाता को मोदी सरकार की नई सौगात, रबी की फसलों का बढ़ाया MSP
Vikram Jain | Oct 16, 2024, 18:58 IST
New Delhi Modi government Rabi crops minimum support price increased
केंद्र सरकार ने प्रमुख रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के लिए की गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
NEW DELHI. केंद्र सरकार ने देश के अन्नदाता को दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने प्रमुख रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) में बढ़ोतरी की है। सरकार ने गेहूं-सरसों समेत कई फसलों पर MSP बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के फैसले की घोषणा की।
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रबी की फसलों के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP तय कर दिए हैं। गेहूं की फसल के लिए एमएसपी में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसे 2 हजार 275 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार 425 रुपए किया गया है। सरसों पर 300 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है। इसका एमएसपी अब 5 हजार 950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
चने के लिए एमएसपी 210 रुपए बढ़ाकर 5 हजार 650 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। यह पहले 5 पहले 440 रुपए प्रति क्विंटल था। साथ ही मसूर के एमएसपी में प्रति क्विंटल 275 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कुसुम के एमएसपी में प्रति क्विंटल 140 रुपए और जौ के एमएसपी में 130 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।
किसानों के हित में इस कदम का उद्देश्य किसानों को वित्तीय राहत प्रदान करना और विशेष रूप से आगामी रबी सीजन के दौरान कृषि आय का समर्थन करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह बढ़ोतरी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सभी रबी फसलों के लिए की गई है।
दरअसल, न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटेड प्राइस है, जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। भारतीय खाद्य निगम (FCI) खाद्यान्नों की खरीद और उसके भंडारण के लिए जिम्मेदार है। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) केंद्र सरकार से घोषित MSP पर ही किसानों से खाद्यान्न खरीदता है। हालांकि, एमएसपी सरकार की नीति है, कानून नहीं। इसे सरकार घटाती और बढ़ाती है। सरकार चाहे तो इसे बंद भी कर कर सकती है।
सरकार साल में दो बार यानी एक बार खरीफ की फसल और एक बार रबी की फसल के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का ऐलान करती है। खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं, जिनकी बुआई जून-जुलाई में होती हैं और अक्टूबर के आसपास कटाई की जाती हैं। जबकि रबी की फसल सर्दियों में अक्टूबर से दिसंबर तक लगाई जाती है। रबी की फसलों में गेंहू, आलू, मटर, अलसी, सरसों, चना और जौ प्रमुख रूप से शामिल हैं।
रबी फसलों पर MSP में बढ़ोतरी
चने के लिए एमएसपी 210 रुपए बढ़ाकर 5 हजार 650 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। यह पहले 5 पहले 440 रुपए प्रति क्विंटल था। साथ ही मसूर के एमएसपी में प्रति क्विंटल 275 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कुसुम के एमएसपी में प्रति क्विंटल 140 रुपए और जौ के एमएसपी में 130 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।
किसानों के हित में सरकार का कदम
क्या है न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
कब होती है MSP की घोषणा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava