22 की उम्र में पार्षद, 44 में सीएम : ऐसी है देवेंद्र फडणवीस की कहानी
Sourabh Bhatnagar | Dec 04, 2024, 14:56 IST
thesootr
22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे देवेंद्र फडणवीस ने अपना राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू किया था। आइए जानते हैं फडणवीस और उनके परिवार के बारे में कुछ खात बातें।
महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को भाजपा के नेता के रूप में चुना गया। ऐसा माना जा रहा है कि अब वे तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे देवेंद्र फडणवीस ने अपना राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू किया था। आइए जानते हैं फडणवीस और उनके परिवार के बारे में कुछ खात बातें।
![नागपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस।]()
देवेंद्र फडणवीस एक मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस है। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ से जुड़े थे और वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। देवेंद्र की उम्र महज 17 साल थी जब उनके पिता का निधन हुआ।
![Devendra Fadnavis Takes Oath as Maharashtra Chief Minister at BJP's Friday Blockbuster]()
2013 में भाजपा ने उन्हें महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी अध्यक्षता में 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की। उसी साल 44 साल की उम्र में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
![जब सुबह-सुबह सिर्फ 80 घंटे के लिए CM बने थे देवेंद्र फडणवीस, पढ़ें किस्सा - India TV Hindi]()
2019 में देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन यह सरकार महज 80 घंटों तक ही टिक सकी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद संभाला। हालांकि, 2022 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद, भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री का पद संभाला और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया।
![2005 में देवेंद्र फडणवीस की शादी अमृता से हुई।]()
![अमृता आणि देवेंद्र फडणवीस यांचं दिवाळी सेलिब्रेशन! दिविजासह केलेलं ट्विनिंग चर्चेत | DCM Devendra Fadnavis Wife Share Diwali and Laxmi puja Photo on Social Media]()
2005 में देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेत्री अमृता रानाडे से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। फडणवीस की बेटी दिविजा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। दिविजा सामाजिक मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।
![नागपुर के एक गारमेंट शॉप के प्रचार के लिए पोज देते हुए देवेंद्र फडणवीस।]()
![image-2024-12-04T140512.812-1024x576]()
फडणवीस ने राजनीति के अलावा मॉडलिंग भी की है। 2006 में नागपुर के चौराहों पर उनकी मॉडलिंग की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ‘मॉडल विधायक’ कहकर संबोधित किया था।
![Devendra Fadanvis Net Worth: संपत्ति के मामले में किसी कारोबारी से पीछे नहीं हैं देवेंद्र फडणवीस, जानें कितनी है नेट वर्थ]()
Fadnavis ने अपने शपथ पत्र में 13.27 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। 2019 में उन्होंने 8.71 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी, जबकि 2014 में उनकी संपत्ति 4.34 करोड़ रुपए थी। इस प्रकार, पिछले 10 वर्षों में उनकी संपत्ति में 8.93 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फडणवीस की आमदनी का मुख्य स्रोत पारिश्रमिक और किराए से होने वाली आय है।
राजनीतिक यात्रा की शुरुआत
नागपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस।
देवेंद्र फडणवीस ने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की और बाद में भाजपा के वार्ड संयोजक के रूप में कार्य किया। इसके बाद उनकी यात्रा लगातार ऊपर की ओर बढ़ी। कॉलेज के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राजनीति में अपनी पूरी तरह से सक्रिय भागीदारी शुरू की। 22 साल की उम्र में 1992 में उन्होंने नागपुर नगर पालिका के चुनाव में पार्षद का चुनाव जीता। 27 साल की उम्र में ही वे नागपुर नगर पालिका के मेयर बने और 1999 में पहली बार विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 2004, 2009 और 2014 में भी इस सीट से जीत दर्ज की। 2014 में उन्होंने महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 में भी उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस के आशीष देशमुख को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने। उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है। दो बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने के बाद अब वह तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस की शुरुआती पढ़ाई इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल से हुई थी। आपातकाल के दौरान, उनके पिता की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने अनोखा कदम उठाया और इस स्कूल से अपना नाम कटवा लिया।
ब्राह्मण परिवार से रखते हैं ताल्लुक
दूसरे सबसे युवा सीएम
Devendra Fadnavis Takes Oath as Maharashtra Chief Minister at BJP's Friday Blockbuster
2013 में भाजपा ने उन्हें महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी अध्यक्षता में 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की। उसी साल 44 साल की उम्र में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
सिर्फ 80 घंटे रहे सीएम
जब सुबह-सुबह सिर्फ 80 घंटे के लिए CM बने थे देवेंद्र फडणवीस, पढ़ें किस्सा - India TV Hindi
2019 में देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन यह सरकार महज 80 घंटों तक ही टिक सकी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद संभाला। हालांकि, 2022 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद, भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री का पद संभाला और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया।
अभिनेत्री से की शादी
2005 में देवेंद्र फडणवीस की शादी अमृता से हुई।
अमृता आणि देवेंद्र फडणवीस यांचं दिवाळी सेलिब्रेशन! दिविजासह केलेलं ट्विनिंग चर्चेत | DCM Devendra Fadnavis Wife Share Diwali and Laxmi puja Photo on Social Media
2005 में देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेत्री अमृता रानाडे से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। फडणवीस की बेटी दिविजा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। दिविजा सामाजिक मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।
वाजपेयी कहते थे 'मॉडल विधायक'
नागपुर के एक गारमेंट शॉप के प्रचार के लिए पोज देते हुए देवेंद्र फडणवीस।
image-2024-12-04T140512.812-1024x576
फडणवीस ने राजनीति के अलावा मॉडलिंग भी की है। 2006 में नागपुर के चौराहों पर उनकी मॉडलिंग की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ‘मॉडल विधायक’ कहकर संबोधित किया था।
देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति
Devendra Fadanvis Net Worth: संपत्ति के मामले में किसी कारोबारी से पीछे नहीं हैं देवेंद्र फडणवीस, जानें कितनी है नेट वर्थ
Fadnavis ने अपने शपथ पत्र में 13.27 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। 2019 में उन्होंने 8.71 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी, जबकि 2014 में उनकी संपत्ति 4.34 करोड़ रुपए थी। इस प्रकार, पिछले 10 वर्षों में उनकी संपत्ति में 8.93 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फडणवीस की आमदनी का मुख्य स्रोत पारिश्रमिक और किराए से होने वाली आय है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari