पूर्व सांसद बोले : वक्फ की जमीन पर बनी है नई संसद, सरकार से की ये मांग

Madhav Singh | Oct 17, 2024, 16:56 IST
Share
badruddin
badruddin

नई संसद वक्फ की जमीन पर बनी है और सरकार वक्फ की जमीन को हड़पना चाहती है। यह आरोप पूर्व सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया है। उन्होंने जमीन को मुस्लिम समाज को सौंपने की मांग की।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष और असम के धुबरी से पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने नए संसद भवन को लेकर बड़ा दावा किया है। अपने दावे में उन्होंने कहा है कि नया संसद भवन वक्फ की जमीन पर बना है। उन्होंने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध किया है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वक्फ की जमीन को हड़पना चाहती है।

'वक्फ की जमीन मुस्लिम समाज को सौंप दें'

बताते चलें कि बदरुद्दीन अजमल ने वक्फ बिल के खिलाफ बोलते हुए कहा कि नई संसद वक्फ की जमीन पर बनी है। वक्फ बोर्ड की 9.7 लाख बीघा जमीन को सरकार हड़पना चाहती है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को वक्फ की जमीन मुस्लिम समाज को सौंप देनी चाहिए। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि सरकार को वक्फ की जमीन मुसलमानों को सौंप देनी चाहिए। हम अपनी जमीन पर शिक्षा, हेल्थ और अनाथालय का इंतजाम हम खुद कर लेंगे। इसके लिए हमें सरकार से कोई अहसान नहीं चाहिए।

रामदेव-बालकृष्ण का माफीनाम फिर फेल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा सजा के लिए रहें तैयार

सरकार अंबानी और अदाणी को देना चाहती है जमीन

आरोप लगाते हुए अजमल ने कहा कि सरकार वक्फ की जमीन अंबानी और अदाणीजैसे उद्योगपतियों को फाइव स्टार होटल बनाने के लिए दे रही है। वक्फ की जमीनें हमारे पूर्वजों द्वारा हजारों सालों से दी जा रही जमीन है। कुरान और हदीस में ऐसा कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन दान करता है तो उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड जिला कलेक्टर के हाथों में दे देगी तो ये अधिकारी हमारे साथ पक्षपात करेंगे।

जानें क्या है- CAA यानि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019

कौन हैं बदरुद्दीन अजमल?

बताते चलें कि मौलाना बदरुद्दीन अजमल मुस्लिम धर्मगुरु और पूर्व सांसद हैं। वह ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस संगठन को 2005 में असम के मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के लिए स्थापित किया था। वह 2019 में असम की धुबरी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि 2024 के चुनाव में वो हार गए थे। अजमल का राजनीतिक करियर विवादों से भरा रहा है। उन पर असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप भी लगाया जाता रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • संसद भवन
  • politics on uniform नया संसद भवन
  • असम न्यूज
  • मुस्लिम समाज
  • दिल्ली में नया संसद भवन
  • नई संसद भवन समाचार
  • असम के CM हेमंत बिस्वा
  • मुस्लिम धर्मगुरु
  • असम
  • वक्फ बोर्ड
  • पूर्व सांसद
  • बदरुद्दीन अजमल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग