New Relationship Trend : जानिए क्या है बॉयसोबर ट्रेंड, युवाओं में बढ़ रहा इसका क्रेज

Deeksha Nandini Mehra | Jul 07, 2024, 13:49 IST
Share
क्या है बॉयसोबार ट्रेंड
क्या है बॉयसोबार ट्रेंड

बॉयसोबर एक कॉमन शब्द है जो लड़के और लड़की दोनों के लिए ही उपयोग होता है। इसमें टॉक्सिक रिलेशनशिप को छोड़कर खुद पर फोकस किया जाता है। इसके कुछ रूल्स भी है।

New Boysobar Relationship Trend : आज कल रिश्ते निभाने के भी कई ट्रेंड चलते हैं। सिचुएशनशिप, बेंचिंग रिलेशनशिप जैसे कई इसके उदहारण हैं। ऐसे ही हाल ही में एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसे बॉयसोबर ट्रेंड कहा जा रहा है। युवाओं में इसका क्रेज भी काफी देखा जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये बॉयसोबार ट्रेंड और कहा से आया...।

क्या है बॉयसोबर

बॉयसोबर एक कॉमन शब्द है जो लड़के और लड़की दोनों के लिए ही उपयोग होता है। इसमें आप टॉक्सिक रिलेशनशिप के साथ जीना छोड़ देते हैं, खुद को निखारने और सवांरने में समय लगाते हैं। भविष्य में बेहतर बनने के लिए कुछ नया सीखते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो बॉयसोबर प्रैक्टिस का मतलब है कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करना बंद करके सेल्फ लव और सेल्फ ग्रोथ सेल्फ केयर की ओर बढ़ते हैं।

कहां से आया बॉयसोबर ट्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले अमेरिकी कॉमेडियन होप वुडार्ड ने बॉयसोबर शब्द निकाला था। जिसके बाद यह टर्म युवाओं के बीच काफी हिट होने लगी। इसके मायने समझ आने के बाद हर किसी में बॉयसोबर बनने की इच्छा जागने लगी है। अब यह ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

यूरोप और अमेरिका में किया जा रहा पसंद

फिलहाल बॉयसोबर ट्रेंड यूरोप और अमेरिका में ज्यादा फॉलो किया जा रहा है। वहां के युवाओं द्वारा इसे अपनाया जा रहा है और इसे काफी हद तक सराहा भी जा रहा है। भारत में भी कई युवा इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे है। खासतौर से वे युवा जो बड़े शहरों में रह रहे हैं और हर महीने अच्छी तनख्वाह पा रहे हैं।

बॉयसोबर के रूल्स

बॉयसोबर के रूल्स भी बताए गए है। होप वुडार्ड ने बताया कि आप किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, किसी सिचुएशनशिप में भी नहीं फंसेंगे और ना ही किसी डेटिंग ऐप के चक्कर में पड़ेंगे। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ अपने आप को एक्सप्लोर करेंगे। जिससे आपको खुशी मिलती है वो चीजें बिना कोई रोक-टोक के करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • बॉयसोबार ट्रेंड
  • Boysobar trend
  • What is boysobar
  • Boysobar Rules
  • सिचुएशनशिप
  • बेंचिंग रिलेशनशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच