मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब
Dolly patil | Oct 17, 2024, 09:09 IST
Femina Miss India 2024
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। इसके बाद निकिता मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं।
Femina Miss India 2024 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) ने फेमिना मिस इंडिया 2024 (femina miss india 2024) का खिताब अपने नाम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक येइवेंटबुधवार यानी 16 अक्टूबर की रात मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो में आयोजित किया गया था।
निकिता पोरवाल ( Nikita Porwal ) को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया।इसके साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया।अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड (miss world) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आपको बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों के लोगों ने पार्टिसिपेट किया था। निकिता की बात की जाए तो उन्हें एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है। निकिता के लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटल चंबल पार है।आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं।
निकिता पोरवाल मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं।निकिता एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में ली है। ग्रेजुएशन की डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशलिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्में देखने का शौक है।
निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं, उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।
Femina Miss India 2024
निकिता पोरवाल ( Nikita Porwal ) को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया।इसके साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया।अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड (miss world) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
निकिता को लिखने का शौक
कौन हैं निकिता पोरवाल
ऐसे की करियर की शुरुआत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA