निपाह वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू, सफल रही तो ये पहला टीका होगा, केरल में 2018 में 17 और 2023 में 2 लोगों ने गंवाई थी जान

Rahul Garhwal | Jan 12, 2024, 24:00 IST
Share
निपाह वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू, सफल रही तो ये पहला टीका होगा, केरल में 2018 में 17 और 2023 में 2 लोगों ने गंवाई थी जान
निपाह वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू, सफल रही तो ये पहला टीका होगा, केरल में 2018 में 17 और 2023 में 2 लोगों ने गंवाई थी जान

निपाह वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। अगर ये सफल रही तो ये पहला टीका होगा। 2018 में केरल में 17 लोगों ने निपाह की वजह से जान गंवाई थी।

इंटरनेशनल डेस्क. निपाह वायरस की वैक्सीन की इंसानों पर टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ये ट्रायल कर रही है। अब तक इस वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। अगर इसकी टेस्टिंग सफल हुई तो ये पहला टीका होगा। फिलहाल डॉक्टर्स निपाह वायरस के लक्षणों को दवाइयों के जरिए कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

52 लोगों को दिया वैक्सीन का डोज

पिछले हफ्ते 18 से 55 साल की उम्र के लोगों को निपाह वैक्सीन के डोज दिए गए हैं। वैक्सीन का इम्यून सिस्टम पर क्या असर हो रहा है, इसकी स्टडी की जा रही है। ये डोज उसी तकनीक पर आधारित हैं, जिसका उपयोग एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड-19 शॉट्स में हुआ था।

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप की निगरानी में टेस्टिंग

निपाह वैक्सीन की टेस्टिंग ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप की निगरानी में हो रही है। इसे CEPI फंड दे रहा है। CEPI एक वैश्विक गठबंधन है जो नई संक्रामक बीमारियों के खिलाफ वैक्सीन बनाने में सपोर्ट करता है। अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने भी निपाह वायरस के लिए वैक्सीन बनाने का काम शुरू किया था। 2022 में मॉडर्ना ने US नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऐलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के साथ मिलकर वैक्सीन बनाना शुरू किया था, हालांकि इसका ट्रायल अभी शुरू नहीं हुआ है।

2018 में केरल में निपाह ने ली थी 17 लोगों की जान

केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम में 2018 में निपाह वायरस से 17 लोगों ने जान गंवाई थी। इससे बाद निपाह वायरस का मामला 2019 में कोच्चि में सामने आया था। वहीं, 2021 में भी कोझिकोड में निपाह वायरस का एक केस मिला था। सितंबर 2023 में भी 6 लोग निपाह से संक्रमित पाए गए थे। कोझिकोड में 2 लोगों की मौत हुई थी।

निपाह जूनोटिक वायरस

निपाह एक तरह का जूनोटिक इन्फेक्शन है। ये जानवर से फैलता है। निपाह वायरस चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों के जरिए इंसानों तक पहुंच सकता है।

Tags:
  • Nipah Vaccine
  • Nipah Vaccine Human Trial
  • Nipah Vaccine Human Testing
  • Nipah Viral Cases in Kerala
  • निपाह वैक्सीन
  • निपाह वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल
  • निपाह वैक्सीन ह्यूमन टेस्टिंग
  • केरल में निपाह वायरल के केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच