केंद्र में चौथी बार सरकार बनने की कोई गारंटी नहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा? जानिए यहां
Raj Singh | Sept 23, 2024, 14:38 IST
the sootr
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं पता कि बीजेपी चौथी बार केंद्र में सरकार बनाएगी या नहीं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले पर चुटकी लेते हुए बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं इसकी गारंटी नहीं देता कि केंद्र में चौथी बार मोदी सरकार बनेगी, लेकिन यह तय है कि रामदास अठावले मंत्री जरूर बनेंगे।
बता दें कि नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे। इस समारोह में और भी कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान गडकरी ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथी बार लौटेगी, लेकिन इस बात की गारंटी है कि रामदास अठावले चौथी बार सरकार में होंगे। गडकरी का ये बयान सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे।
ये भी खबर पढ़िए... उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का बड़ा फैसला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार लालू ने रामविलास पासवान को राजनीति का महान मौसम विज्ञानिक बताया था। यह उपमा बताती है कि अठावले भी राजनीति के उतार-चढ़ाव को बखूबी जानते हैं। वहीं अपने कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि मैं तो बस मजाक कर रहा था।
गडकरी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मैं रामदास अठावले को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें बेहतर जीवन और स्वस्थ जीवन मिले। मैं आप सभी की ओर से यह प्रार्थना करता हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने दलितों और पीड़ित लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।
अठावले बनेंगे मंत्री
ये भी खबर पढ़िए... उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का बड़ा फैसला
रामविलास पासवान थे मौसम विज्ञानिक
गडकरी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मैं रामदास अठावले को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें बेहतर जीवन और स्वस्थ जीवन मिले। मैं आप सभी की ओर से यह प्रार्थना करता हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने दलितों और पीड़ित लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA