नितिन गडकरी का ऐलान- बैनर-पोस्टर नही लगाएंगे, चाय-पानी भी नहीं करवाएंगे, वोट देना है तो दो... नहीं तो मत दो
The Sootr | Sept 30, 2023, 24:00 IST
नितिन गडकरी का ऐलान- बैनर-पोस्टर नही लगाएंगे, चाय-पानी भी नहीं करवाएंगे, वोट देना है तो दो... नहीं तो मत दो
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि वो इस लोकसभा चुनाव में अपने इलाके में बैनर-पोस्टर नहीं लगाएंगे
WASHIM. मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जुट गई है। सभी दिग्गज नेता अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो इस लोकसभा चुनाव में अपने इलाके में बैनर-पोस्टर नहीं लगाएंगे। किसी को चाय-पानी का इंतजाम भी नहीं करेंगे। गडकरी ने साफ कर है कहा कि मैं लोगों की ईमानदारी से सेवा करूंगा, लेकिन मैं ना खाऊंगा और ना ही किसी को खाने दूंगा, वोट देना है तो दो... नहीं तो मत दो।
केंद्रीय मंत्री गडकरी शुक्रवार (29 सितंबर) को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सड़क का उद्घाटन करने आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बड़ा ऐलान किया है। गडकरी ने आगे कहा, तुमको (वोटर्स) माल- पानी भी नहीं मिलेगा. लक्ष्मी (पैसे) दर्शन नहीं होंगे। देसी-विदेसी (शराब) नहीं मिलेगी। मैं पैसा खाऊंगा भी नहीं और खाने भी नहीं दूंगा, लेकिन तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा, यह विश्वास करिए।
नितिन गडकरी वर्तमान में नागपुर से सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की। नागपुर भले ही आरएसएस का मुख्यालय हो, लेकिन 2014 से पहले तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी गई है, हालांकि गडकरी ने इस मिथक को तोड़ा और दोनों बार चुनाव जीतकर बीजेपी के खाते में यह सीट दी। मोदी सरकार में नितिन गडकरी सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस वाले मंत्रियों में गिने जाते हैं। गडकरी 2009 से 2013 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे मोदी सरकार में सड़क परिवहन और हाइवे मंत्रालय संभाल रहे हैं। इसके अलावा, गडकरी महाराष्ट्र सरकार में भी बतौर लोक निर्माण विभाग मंत्री चर्चा में रहे हैं।
गडकरी अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि वो अपने विभाग से संबंधित कामों को लेकर अलर्ट रहते हैं। यहां तक कि खुले मंच पर कहते हैं कि मैं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता हूं। अच्छी तरह से काम करना चाहिए।
इतना ही नहीं, गडकरी को ठेकेदारों का बचाव करते भी देखा जाता है। हाल ही में गडकरी ने वाशिम में एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं वाशिम जिले के सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों से अनुरोध करता हूं, मैं ठेकेदार पर दबाव डालूंगा और काम करवाऊंगा, लेकिन कृपया ठेकेदार को परेशान ना करें, लेकिन अगर सड़क टूटी तो बुलडोजर से तोड़ दूंगा। इस तरह की चेतावनी भी गडकरी ने ठेकेदारों को दी थी।
'मैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'
मोदी सरकार में गडकरी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले मंत्री
‘बेबाक बयानबाजी’ की एक अलग ही पहचान...
विधायकों और सांसदों से बोले थे- ठेकेदार को परेशान ना करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari