Nitish Kumar Reddy : पहले पुष्पा फिर बाहुबली, मेलबर्न में लूटी महफिल
Sandeep Kumar | Dec 28, 2024, 15:40 IST
nitish reddy Photograph: (thesootr)
भारत के नए उभरते बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy ) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 90 हजार दर्शकों के सामने तहलका मचा दिया। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में शानदार शतक लगाया।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन, भारत के बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली सेंचुरी जड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। नीतीश के नाबाद 105 रनों ने भारत की पहली पारी को मजबूती दी। स्टंप्स के समय भारत ने 9 विकेट पर 358 रन बनाए, हालांकि टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों से 116 रन पीछे है।
![नीतीश रेड्डी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय, छक्कों की कर दी बारिश | Nitish kumar Reddy first Indian to hit 8 sixes against Australia in a]()
नीतीश ने इस मैच के दौरान पूरी तरह महफिल लूट ली। उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने के बाद अल्लू अर्जुन की तरह जश्न मनाया। उन्होंने अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म 'पुष्पा' की कॉपी की। मूवी में अल्लू अर्जुन अपने हाथ के गर्दन के नीचे ले जाते हैं तो नीतीश बल्ले को गर्दन के नीचे ले गए। वह यहीं पर नहीं रुके। नीतीश ने पहले अर्धशतक को पहले शतक में बदल दिया। इसके बाद तो मैदान में चारों ओर उनके नाम की गूंज थी।
![df0263d0-154]()
तीसरे दिन नीतीश रेड्डी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय पारी को संभालते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। नीतीश और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रन जोड़े। वॉशिंगटन ने भी 50 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली।
नीतीश ने शतक लगाते हुए अपने बल्ले के जमीन पर एक हाथ से खड़ा कर दिया। उसके बाद बल्ले के ऊपर हेलमेट रख दिया। यह बाहुबली मूवी में एक्टर प्रभास की तरह जश्न मनाया। नीतीश का दोनों अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके वीडियो को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं।
![ad97d06e-66a]()
हालांकि, नीतीश और सुंदर की साझेदारी ने टीम को बचाया, लेकिन भारत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 474 रनों से अब भी 116 रन पीछे है। मेलबर्न में करीब 90 हजार दर्शकों के सामने नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।
नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर अनिल कुंबले का था, जिन्होंने 87 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 18 साल और 256 दिन में शतक ठोका था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 21 साल और 92 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सेंचुरी लगाई थी। वहीं अब तीसरे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी आ गए हैं। उन्होंने 21 साल और 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक ठोका।
नीतीश रेड्डी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय, छक्कों की कर दी बारिश | Nitish kumar Reddy first Indian to hit 8 sixes against Australia in a
पुष्पा और बाहुबली जैसा जश्न
df0263d0-154
नीतीश का दमदार शतक
शतक लगाने के बाद बने बाहुबली
ad97d06e-66a
भारतीय टीम अब भी 116 रन पीछे
नंबर 8 पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava