12वीं में बायोलॉजी सब्जेक्ट नहीं पढ़ने के बाद भी अब बन सकते हैं डॉक्टर, जानिए NMC की नई गाइडलाइन में क्या-क्या बदलाव?

Pratibha Rana | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
12वीं में बायोलॉजी सब्जेक्ट नहीं पढ़ने के बाद भी अब बन सकते हैं डॉक्टर, जानिए NMC की नई गाइडलाइन में क्या-क्या बदलाव?
12वीं में बायोलॉजी सब्जेक्ट नहीं पढ़ने के बाद भी अब बन सकते हैं डॉक्टर, जानिए NMC की नई गाइडलाइन में क्या-क्या बदलाव?

डॉक्‍टर बनने के लिए अब 12वीं में बायोलॉजी की पढ़ाई जरूरी नहीं होगी। जो बच्‍चे 11वीं और 12वीं में मैथमेटिक्‍स से पढ़ाई करेंगे, उन्‍हें भी भविष्‍य में मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने और डॉक्‍टर बनने का मौका मिलेगा।

BHOPAL. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी हैं। अगर 12वीं क्लास आपने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट से पूरी की है, तब भी आप अब डॉक्टर बन सकते है। एनएमसी ने इसके लिए रास्ता साफ कर दिया है। 12वीं क्लास में बिना बायोलॉजी सब्जेक्ट लिए भी आप डॉक्टर बन सकते है। NMC ने इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।

अब बिना बायो के भी बन सकते हैं डॉक्टर

अगर आप 10 + 2 में बायोलॉजी को सब्जेक्ट के तौर पर नहीं चुन पाए थे और मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं तो ऐसा अब प्रॉसिबल है। नेशनल मेडिकल काउंसिल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब डॉक्‍टर बनने के लिए 12वीं में बायोलॉजी की पढ़ाई करना जरूरी नहीं है। 11वीं और 12वीं में जो स्टूडेंट्स मैथमेटिक्‍स से पढ़ाई करेंगे, वह भी मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेकर डॉक्‍टर बन सकेंगे।

NMC की नई गाइडलाइन

नेशनल मेडिकल काउंसिल के मुताबिक जिन स्टूडेंट्स ने बायो नहीं ली और वे बाद में डॉक्टरी करना चाहते हैं, तो वह बायोलॉजी की परीक्षा अलग से पास कर सकते हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ी है लेकिन मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, वे बाद में अलग से 12वीं की बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी सब्जेक्ट की परीक्षा दे सकते हैं। PCM से 12वीं करने वाले स्‍टूडेंट्स को एडिशनल सब्‍जेक्‍ट के तौर पर बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा देनी जरूरी होगी। ये एग्जाम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दिया जा सकता है।

क्या प्राइवेट पढ़ाई करने वाले NEET दे सकते हैं?

एनएमसी के पुराने नियम ओपन स्कूल या प्राइवेट तौर पर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को नीट परीक्षा के अयोग्य मानते थे, लेकिन अब उनके लिए भी खुशखबरी है। जिन स्टूडेंट्स ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई रेगुलर तौर पर ना की हो यानी ओपन स्कूल से की हो या प्राइवेट मोड में परीक्षा पास की हो, वह भी डॉक्टर बनने के लिए नीट यूजी परीक्षा दे सकते हैं।

Tags:
  • New guidelines of NMC
  • Biology not necessary to become doctor
  • NMC NEET UG 2024 Eligibility Criteria
  • MBBS Without Biology
  • NMC NEET UG 2024 eligibility
  • NMC की नई गाइडलाइंस
  • डॉक्टर बनने के लिए बायोलॉजी जरूरी नहीं
  • एनएमसी नीट यूजी 2024 पात्रता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज