नोएडा डीएम के एक्स हैंडल से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Raj Singh | Sept 15, 2024, 13:34 IST
Share
the sootr
the sootr

नोएडा डीएम मनीष वर्मा के एक्स हैंडल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम का एक्स अकाउंट हैक कर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

नोएडा के डीएम मनीष वर्मा ( DM Manish Verma )के एक्स (पुराना नाम ट्विटर) हैंडल को हैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने पकड़ा है।

बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम को नोएडा डीएम के एक्स हैंडल को हैक कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिस पर काफी बवाल भी मचा था। कांग्रेस नेताओं द्वारा डीएम को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपने एक्स हैंडल से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से वह फोन भी बरामद कर लिया गया है जिससे राहुल गांधी को लेकर अभद्र ट्वीट किए गए थे।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ( Supriya Shrinet ) ने शुक्रवार 13 सितंबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह जाने-माने इतिहासकार अशोक पांडे ( Historian Ashok Pandey )से बात कर रही हैं। इस इंटरव्यू में श्रीनेत पीएम मोदी पर राजनीतिक हमला करते हुए कहती सुनाई दीं कि इतिहास बनता है और इसे बदला नहीं जा सकता। नरेंद्र मोदी जानते हैं कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखने वाला है, इसलिए वो परेशान हैं।

सुप्रिया के इस बयान पर नोएडा डीएम के एक्स-हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस ट्वीट में लिखा था कि अरे, अपने और अपने पप्पू के बारे में सोचो। डीएम के एक्स-हैंडल से ऐसा ट्वीट देखकर कांग्रेस नेताओं ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कई सवाल भी उठाए थे।

खबर ये भी पढ़िए... केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा, विपक्ष के एक बड़े नेता ने दिया था पीएम बनने का ऑफर, लेकिन...

DM के ट्वीट पर कांग्रेस का हंगामा

सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स हैंडल से डीएम के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि ये नोएडा के डीएम हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी इन पर है। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और सोच जरूर देखनी चाहिए। साफ है कि प्रशासनिक अमला संघियों से भरा हुआ है और अब संवैधानिक पद पर बैठकर ये नफरत को बढ़वा दे रहे हैं।

सुप्रिया के अलावा पवन खेड़ा ( Pawan Khera ) ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जब प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक रूप से प्रभावित होकर काम करेंगे, तो विपक्षी नेताओं और आम लोगों को न्याय कौन देगा।

हंगामे के बाद नोएडा डीएम ने कही थी ये बात

कांग्रेस नेताओं के हंगामे के बाद नोएडा के डीएम मनीष वर्मा ( Noida DM Manish Verma ) की ओर से भी बयान जारी किया गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं की बल्कि उनके एक्स-हैंडल को हैक करके लिखी गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि यह किसी असामाजिक तत्व का काम है। इसका संज्ञान लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अब इस मामले में पुलिस ने सोहन सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Pawan Kheda
  • नोएडा
  • कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत
  • सुप्रिया श्रीनेत
  • नोएडा डीएम
  • नोएडा डीएम मनीष वर्मा
  • Noida DM
  • Noida DM Manish Verma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई