MP की 6 और CG की 1 Lok Sabha सीट के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म

Jitendra Shrivastava | Mar 19, 2024, 18:21 IST
Share
िनिन
20 से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म।

चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना करेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च तय है। 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकसभा ( Lok Sabha ) चुनाव 2024 की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज बुधवार, 20 मार्च को सुबह 11 बजे से सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा (Lok Sabha) सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें शहडोल और मंडला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। छत्‍तीगसढ़ की बस्‍तर संसदीय सीट के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

प्रदेश में सबसे कम 1934 छिंदवाड़ा और मंडला में सर्वाधिक 2614 मतदान केंद्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 65 लाख 50 हजार 945 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 90 लाख पुरुष, 2 करोड़ 74 लाख महिला और 1128 थर्ड जेंडर हैं। 118 आप प्रवासियों भारतीय मतदाता है। प्रति हजार पुरुष पर मध्य प्रदेश में 946 महिलाएं हैं। प्रदेश में सबसे कम मतदान केंद्र 1934 छिंदवाड़ा और मंडला में सर्वाधिक 2614 है। सबसे कम मतदाता छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में 16 लाख 32 हजार 74 है। जबकि, सर्वाधिक इंदौर में 25 लाख 13 हजार 424 मतदाता हैं।

बस्‍तर सीट के लिए कल जारी होगी अधिसूचना

छत्‍तीगसढ़ की बस्‍तर संसदीय सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण में शामिल बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। बस्‍तर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक इस सीट के लिए प्रत्‍याशी तय नहीं कर पाई है जबकि बीजेपी ने राज्‍य की सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्‍याशियों का पहले ही ऐलान कर दिया था। कांग्रेस अभी तक केवल 6 सीटों के लिए ही प्रत्‍याशी तय कर पाई है। बस्‍तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा सीट के लिए कांग्रेस अब तक प्रत्‍याशी घोषित नहीं कर पाई है। इनमें बस्‍तर में पहले चरण, कांकेर में दूसरे चरण और बाकी 3 सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग होनी है।

Tags:
  • Lok Sabha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं