एल्विश यादव ने मांगी माफी, सांप के जहर के मामले के बीच कही बड़ी बात

The Sootr | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
एल्विश यादव ने मांगी माफी, सांप के जहर के मामले के बीच कही बड़ी बात
एल्विश यादव ने मांगी माफी, सांप के जहर के मामले के बीच कही बड़ी बात

अब एल्विश यादव ने नया वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी गलतियों के बारे में बात कर रहे हैं।

NEW DELHI. एल्विश यादव इन दिनों चर्चे में हैं। उनका नाम रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी मामले में उछला गया था। तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी गलतियों के बारे में बात कर रहे हैं।

इस उम्र में गलती सब करते हैं

एल्विश यादव की सांप के जहर की तस्करी करने के मामले की जांच अभी भी चल रही है। इस बीच एल्विश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि एक उम्र में गलतियां सबसे होती हैं, और उन्होंने भी की है। इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल के सपोर्ट की बात भी कही है। जब उन्होंने अनुराग डोभाल को सपोर्ट करते हुए उनका मजाक ना बनाने के लिए लोगों से अपील की तो लोगों ने उन्हें घेरते हुए उनसे पूछा कि आप भी इससे पहले रोस्टिंग के जरिए लोगों का मजाक उड़ाया करते थे। इस संदर्भ में एल्विश यादव ने अपने फैंस से माफी मांगी और कहा कि उस वक्त मेरी उम्र कम थी तो उस समय की गलतियां थी, जिन्हें मैं अब सुधार चुका हूं।

लाल डायरी को कोर्ट में पेश कर सकती है पूलिस

केस में मिला अहम सबूत लाल डायरी को भी पुलिस आधार बनाकर कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं, गुरुवार को मुख्य आरोपी राहुल की 24 घंटे की रिमांड नोएडा पुलिस को दी गई है। जिससे अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द रिमांड मिल सके और इस केस में कई और बड़े खुलासे किए जा सकें। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव मामले की जांच अब डायरी को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। केस में पुलिस डायरी को अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जयपुर गई टीम को भी वहां से कई सबूत मिले हैं। नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों में रेव पार्टी होती थी। इसका पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है। यहां कसीनो तक पकड़ा जा चुका है।

Tags:
  • Elvish Yadav apologized
  • Elvish Yadav apologized for roasting
  • Elvish Yadav's confession
  • एल्विश यादव ने मांगी माफी
  • एल्विश यादव
  • रोस्टिंग को लेकर मांगी माफी
  • एल्विश यादव का कबूलनामा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई