वंदे भारत और शताब्दी ट्रेन में अब 1 की जगह मिलेगा आधा लीटर पानी

Jitendra Shrivastava | May 02, 2024, 22:43 IST
Share
thesootr
thesootr

रेलवे अब वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों के यात्रियों के 1 लीटर की 500 मिली पीने का पानी ही देगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया ने बताया कि भारतीय रेलवे ने यह फैसला पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लिया है...

BHOPAL. भारतीय रेलवे ( Indian Railways) ने वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों के लिए दिए जाने वाले पीने के पानी में कटौती की है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए यात्रियों को अब तक दिए जा रहे 1 लीटर की जगह आधा लीटर पानी ही दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो यात्री के मांगने पर उसे 500 मिली लीटर की एक और बोतल निशुल्क दी जाएगी। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए रेलवे ने ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में की व्यवस्था

जल संरक्षण के महत्व पर ध्यान देते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेल प्रशासन ने ट्रेनों में पीने के पानी की बर्बादी रोकने के लिए एक बड़ा फैसला किया है कि सभी वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में 1 लीटर पानी के बोतल की जगह प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल दी जाएगी। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो यात्री के मांगे जाने पर उसे आधे लीटर की एक और बोतल निशुल्क दी जाएगी |

भारतीय रेलवे का जागरूकता के लिए संकल्प

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया ने बताया कि भारतीय रेलवे ने यह फैसला पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लिया है। रेलवे प्रशासन ने महसूस किया है कि ज्यादातर लोग सफर के दौरान 1 लीटर पानी की बोतल ले तो लेते हैं, लेकिन सफर पूरा होने तक वे उसे खत्म नहीं कर पाते हैं। इसलिए बोतल में काफी पानी यूं ही छोड़कर वे ट्रेन से उतर जाते हैं। इससे पीने के पानी की बर्बादी होती है। भारतीय रेलवे इस पहल के माध्यम से समाज को जल संरक्षण के महत्व को समझाने और साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प करता है।

Tags:
  • Indian Railways
  • भारतीय रेलवे
  • वंदे भारत और शताब्दी ट्रेन
  • 1 लीटर की जगह आधा लीटर पानी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?