अब कश्मीरी पंडितों का भी होगा अपना शहर, कश्मीर के सभी मंदिरों में विजयादशमी से महाशिवरात्रि तक होंगे अनुष्ठान

Pratibha Rana | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
अब कश्मीरी पंडितों का भी होगा अपना शहर, कश्मीर के सभी मंदिरों में विजयादशमी से महाशिवरात्रि तक होंगे अनुष्ठान
अब कश्मीरी पंडितों का भी होगा अपना शहर, कश्मीर के सभी मंदिरों में विजयादशमी से महाशिवरात्रि तक होंगे अनुष्ठान

जम्मू-कश्मीर हमेशा सुर्खियों में रहता आया है। अब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने कश्मीर के धार्मिक विकास को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है।

Varanasi. जम्मू-कश्मीर हमेशा सुर्खियों में रहता आया है। अब कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने कश्मीर के धार्मिक विकास को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसमें कहा है कि तिब्बतियों की तरह ही कश्मीरी पंडितों के लिए हिमाचल में एक कश्मीर महानगर बनाया जाए, जहां कश्मीरी शैव और शाक्त दर्शनों पर रिसर्च होगा। मंगलवार (3 अक्टूबर) को शंकराचार्य ने बताया कि कश्मीर के आध्यात्मिक विकास को लेकर विजयादशमी (दशहरा) से महाशिवरात्रि तक कश्मीर के सभी मंदिरों में वैदिक अनुष्ठान कराए जाएंगे। इसमें ऋग्वेद संहिता और चतुर्वेद पारायण के पाठ सहित सूर्य नमस्कार भी कराया जाएगा। कश्मीर में हजारों धर्म अनुष्ठान, विश्व शांति यज्ञ भी कराए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

कश्मीर विकासाय - प्रथम चरण : 18 बिंदुओं का डॉक्यूमेंट तैयार

कश्मीर और कश्मीरियों के विकास के लिए 18 बिंदुओं का डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसे शंकराचार्य ने वाराणसी आए देशभर के विद्वानों और संतों के साथ मिलकर बनाया है। इसको कश्मीरी पंडितों के साथ ही करीब 1000 लोगों में बांटा गया है। इस डॉक्यूमेंट को कश्मीर विकासाय : प्रथम चरण नाम दिया गया है।

हर महीने की कृष्ण चतुर्थी को गणपति की पूजा होगी

शंकराचार्य ने कहा, कश्मीर भारत का ऐतिहासिक तीर्थ और पर्यटन क्षेत्र के साथ ही भारत की ज्ञान भूमि है। यहां हर महीने की कृष्ण चतुर्थी को गणपति की पूजा होगी। जो पांच महीने तक की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के अलावा नई दिल्ली में जहां कश्मीरी पंडित रहते हैं, वहां भी यह पूजा होगी। यह पूजा तिरुपति मंदिर, कांची पीठ और कश्मीर के पंडितों द्वारा ही कराई जाएगी। हर कश्मीरी पंडित को इसे करना है, जिससे कश्मीर का विकास हो सके।

Tags:
  • Blue print ready regarding Kashmir
  • religious development of Kashmir
  • city of Kashmiri Pandits
  • rituals in temples
  • Shankaracharya of Kanchi. कश्मीर को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार
  • कश्मीर का धार्मिक विकास
  • कश्मीरी पंडितों का शहर
  • मंदिरों में अनुष्ठान
  • कांची के शंकराचार्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज