घरेलू गैस सिलेंडर के बाद अब घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कब हो सकता है ऐलान

BP Shrivastava | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
घरेलू गैस सिलेंडर के बाद अब घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कब हो सकता है ऐलान
घरेलू गैस सिलेंडर के बाद अब घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कब हो सकता है ऐलान

मोदी सरकार लोगों को राहत देने के लिए बड़े फैसले ले रही है। पिछले दिनों अचानक एलपीजी की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी गई है। अब जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना जताई जा रही है।

NEW DELHLI. महंगाई से जनता परेशान है पर चुप है। करीब अगले 10 महीने में पांच राज्यों में विधानसभा और देश में आम चुनाव होना हैं। ऐसे में मोदी सरकार लोगों को राहत देने के लिए बड़े फैसले ले रही है। पिछले दिनों अचानक एलपीजी की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी गई है। अब जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना जताई जा रही है।

अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के करीब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

फेस्टिव सीजन में हो सकती है पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती

दरअसल, नवंबर से दिसंबर के दौरान 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके बाद अगले साल लोकसभा का चुनाव भी है। ऐसे में सरकार को आशंका है कि चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों कटौती का ऐलान हो सकता है। जानकार बताते हैं कि महंगाई के मुद्दे को कांग्रेस विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा में भी बड़ा मुद्दा बनाएगी। इसके संकेत पिछले महीने ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने दे दिए हैं। उन्होंने वहां साफ कहा था कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। संयोग से उस समय टमाटर के दाम भी 150 रुपए किले थे।

LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती से मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की है। इस बीच महंगाई दर भी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 7.44% दर्ज की गई। जो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के 4 से 6 फीसदी के दायरे से बाहर है, लेकिन जिस तरह से सरकार एलपीजी की कीमतें घटाई हैं, उससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती की संभावना बढ़ गई है।

सितंबर में महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद

हालांकि सितंबर में खुदरा महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि टमाटर समेत बाकी सब्जियों की कीमतें सामान्य हो रही हैं। अगर मौजूदा समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है। ऐसे में अगर 3 से 5 रुपए लीटर भाव कम होते हैं, तो जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • business news
  • बिजनेस न्यूज
  • Petrol and diesel prices may decrease
  • LPG prices cut
  • inflation
  • घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
  • एलपीजी की कीमतों में कटौती
  • महंगाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई