देश में 7400 के पार पहुंची कोरोना के एक्टिव केस की संख्या, बीते 24 घंटे में दो की मौत

Sanjay Dhiman | Jun 14, 2025, 19:22 IST
Share
पैर पसार रहा देश में कोरोना
Photograph: (the sootr)

देश में कोरोना की रपफृतार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। बीते 24 घंटे में 269 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर देश के तीन राज्य इस समय कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे है।

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। बीते 24 घंटे में 269 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर भारत के तीन राज्य इस समय कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे है। केरल, महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे है।

देश के आधा दर्जन राज्य इस समय कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए है। इन राज्यों में कोरोना मरीज लगातार मिल रहे है। राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। सभी एहतियातन इंतजाम किए जा रहे है। इधर अब मध्य प्रदेश में भी कोरोना लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे मे प्रदेश के इंदौर में एक साथ 16 मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए।

24 घंटे में 2 की मौत, आंकड़ा पहुंचा 87 तक

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी देश में लगातार बढ़ रहा है। बीते एक पखवाडे़ से हर दिन किसी न किसी मरीज की मौत हो रही है। शुक्रवार को भी दो मरीजों की मौत हुई जिनमें केरल के 82 वर्षीय एक वृद्ध व राजस्थान की एक महिला शामिल है। इन दोनों को मिलाकर देश में अब तक 87 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

यह खबरें भी पढें...

अब कोई स्कूल बिना शिक्षक के नहीं, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

दुबई की 67 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए

मध्य प्रदेश में भी पैर पसार रहा कोरोना

मध्य प्रदेश में भी अब कोरोना तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के इंदौर व जबलपुर जैसे शहरों में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं, जिन्हें आईसोलेट किया गया है।

इंदौर में तो एक ही दिन में 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि जांच के बाद हुई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर में ही मिल रहे है।

इंदौर में अब तक 62 मरीज सामने आ चुके हैं। इसी प्रकार जबलपुर में भी शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आइसोलेट किया गया है। मध्य प्रदेश में कुल 120 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।

देश के 25 राज्यों तक पहुंच चुका है कोरोना

देश में कोरोना की रफ्तार इस बार भले ही धीमी हो, लेकिन यह धीरे-धीरे लगातार अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। पहला संक्रमित मरीज मिलने से लेकर अब तक कोरोना देश के 25 राज्यों तक अपनी पहुंच बना चुका है।

इनमें भी सबसे अधिक प्रभाव केरल में देखा जा रहा है। यहां अब तक 2109 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद गुजरात में 1437,पश्चिम बंगाल में 747,दिल्ली में 672, महाराष्ट्र में 613,कर्नाटक में 527 मरीज सामने आ चुके हैं। इनके अलावा उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।

यह खबरें भी पढें...

सिंहस्थ 2028 से पहले झाबुआ को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी बूस्ट, गोपालपुरा एयरस्ट्रिप का होगा विस्तार

सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग, गाजीपुर में सामने आने से पहले बस में मैंगो ज्यूस पी रही थी सोनम

बड़े राज्यों से कोरोना अपडेट

राजस्थान- यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 180 तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 34 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती 70 वर्षीय महिला मौत कोरोना से हुई।

उत्तरप्रदेश- देश के अन्य राज्यों में तेजी से फैल रहे कोविड को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। यहां अभी 248 एक्टिव केस है। राज्य में जनसंख्या घनत्व को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है। अस्पतालों में आईटीपीसीआर जांच सहित पीपीई किट, आक्सीजन, आवश्यक दवाइयों के इंतजाम किए गए हैं।

केरल- यह राज्य इस समय देश का कोरोना सेंटर बना हुआ है। यहां बीते दो महीने में 6164 मरीज सामने आ चुके है, इनमें से 4055 मरीज जहां रिकवर हो चुके है तो 23 लोग कोरोना से यहां जान गंवा चुके हैं।

गुजरात- यह देश का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 2601 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1164 जहां रिकवर हो चुके हैं तो 1437 का अभी भी उपचार किया जा रहा है। यहां दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • कोरोना
  • गुजरात
  • तमिलनाडु
  • उत्तरप्रदेश
  • मरीज
  • कोविड
  • केरल
  • कोरोना पॉजिटिव
  • हॉटस्पॉट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा