ओडिशा दौरे पर गए पीएम मोदी को अपने जन्मदिन पर आई मां की याद, बताया खास दिन पर क्या खिलाती थीं मां
Raj Singh | Sept 17, 2024, 15:30 IST
THE STOOR
पीएम मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी ओडिशा के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने अपनी मां को याद किया और बताया कि इस खास दिन पर उनकी मां उन्हें क्या खिलाती थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गणेश पूजा के दौरान चीफ जस्टिस के घर पहुंचने को लेकर हुए बवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए नाराज हैं क्योंकि मैंने गणेश जी की पूजा में हिस्सा लिया था।
पीएम मोदी ने जनता मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर वो अपनी मां का आशीर्वाद लेने उनके घर जाते थे, जहां उनकी मां उन्हें गुड़ खिलाती थीं। आज उनकी मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने उन्हें खीर खिलाई।
बता दें कि जनता मैदान में लोगों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी एक आदिवासी परिवार के घर गए, जहां उन्होंने पूरे परिवार का हालचाल पूछा। यहीं पर एक महिला ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर खीर खिलाई। पीएम मोदी ने जनसभा में इसी का जिक्र किया।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज का दिन एक और वजह से खास है, आज केंद्र में एनडीए सरकार का 100वां दिन भी है। इस दौरान गरीबों, किसानों, युवाओं और नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी 3.0 के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया।
ये भी खबर पढ़िए... राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले BJP नेताओं पर हर तहसील में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस
पीएम मोदी ने गणेश उत्सव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, गणपति को विदाई दी जा रही है, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व है, आज विश्वकर्मा पूजा भी है। भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां श्रम और कौशल की पूजा विश्वकर्मा के रूप में की जाती है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इस खास मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मंच पर मौजूद थे।
आदिवासी महिला ने पीएम मोदी को खिलाई खीर
बता दें कि जनता मैदान में लोगों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी एक आदिवासी परिवार के घर गए, जहां उन्होंने पूरे परिवार का हालचाल पूछा। यहीं पर एक महिला ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर खीर खिलाई। पीएम मोदी ने जनसभा में इसी का जिक्र किया।
मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन पूरे
ये भी खबर पढ़िए... राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले BJP नेताओं पर हर तहसील में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस
गणपति को विदाई दी जा रही : पीएम मोदी
2800 करोड़ रुपये की सौगात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari