रिमांड के पहले दिन संजय सिंह से ईडी ने पूछा- दिनेश अरोड़ा ने 2 करोड़ क्यों दिए, सर्वेश मिश्रा कौन?

Chandresh Sharma | Oct 07, 2023, 24:00 IST
Share
रिमांड के पहले दिन संजय सिंह से ईडी ने पूछा- दिनेश अरोड़ा ने 2 करोड़ क्यों दिए, सर्वेश मिश्रा कौन?
रिमांड के पहले दिन संजय सिंह से ईडी ने पूछा- दिनेश अरोड़ा ने 2 करोड़ क्यों दिए, सर्वेश मिश्रा कौन?

दिल्ली के शराब नीति घोटाले और मंडी लॉड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 5 दिन की ईडी रिमांड पर हैं। उनकी रिमांड का शुक्रवार (6 अक्टूबर) को पहला दिन था।

NEW DELHI. दिल्ली के शराब नीति घोटाले और मंडी लॉड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 5 दिन की ईडी रिमांड पर हैं। उनकी रिमांड का शुक्रवार (6 अक्टूबर) को पहला दिन था। ईडी के अफसरों ने संजय सिंह से पूछताछ की है। संजय से पूछा कि सर्वेश मिश्रा कौन है, कब से आपके साथ जुड़ा हुआ है? सर्वेश मिश्रा ने आपके सरकारी आवास पर एक करोड़ क्यों वसूले? दिनेश अरोड़ा ने दो करोड़ रुपए क्यों दिए। हालांकि अब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं।

100 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार

संजय सिंह से पूछताछ के लिए ईडी के चुनिंदा अफसरों की टीम बनाई है। इधर, रिमांड मिली और उधर ईडी ने संजय सिंह का सवालों से सामना करवाने के लिए सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को बुला लिया। ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के लिए 100 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है। सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ के सवाल अलग हैं। संजय से पूछताछ के लिए जिन अफसरों को चुना गया, उनमें कुछ अफसर वो हैं, जो शराब घोटाले की जांच कर रहे हैं। कुछ अफसर वो भी हैं, जिन्होंने दिनेश अरोड़ा का बयान दर्ज करवाया था। पूछताछ के दौरान कब कौन सा सवाल पूछा है, पूरा सिक्वेंस पहले से ईडी ने तय कर रखा है।

तीन किरदार, जो बनेंगे ईडी का हथियार

गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने खुद को बेकसूर बता हैं। वह दावा कर रहे हैं कि शराब घोटाले के खेल में दूर-दूर तक उनका कोई रोल नहीं, लेकिन ईडी को संजय सिंह के दावे पर रत्तीभर भी यकीन नहीं है। इसकी वजह है संजय सिंह से जुड़े 3 अहम किरदार। पहला किरदार सर्वेश मिश्रा, दूसरा किरदार विवेक त्यागी और तीसरा किरदार है 'मनी डिलेवरी मैन' यानी वो व्यक्ति जिसने संजय सिंह के सरकारी आवास पर कैश की एक खेप सर्वेश मिश्रा तक पहुंचाई।

ईडी का दावा : संजय के खिलाफ पुख्ता सुबूत

ईडी का दावा है कि शराब घोटाले में संजय सिंह की भूमिका के पुख्ता सबूत हैं, घोटाले में पैसों के लेन-देन की पूरी ट्रेल है। मतलब ईडी को लगता है कि संजय सिंह के खिलाफ उनका केस बहुत मजबूत है।

पूछताछ का पहला राउंड : संजय सिंह से 8 सवाल

1- सर्वेश मिश्रा कौन है, कब से आपके साथ जुड़ा हुआ है?

2- सर्वेश मिश्रा ने आपके सरकारी आवास पर एक करोड़ क्यों वसूले?

3- क्या आपके कहने पर सर्वेश मिश्रा ने सरकारी आवास पर पैसे लिए थे?

4 - दिनेश अरोड़ा ने जब आपके घर पैसे भिजवाए तो आप घर पर थे या नहीं?

5- क्या दिनेश अरोड़ा से सर्वेश मिश्रा ने पैसे लिए, इसकी आपको जानकारी थी?

6 - पुख्ता सबूत है कि आपके घर पर लेन-देन हुआ, आपका क्या कहना है?

7 -आपके मोबाइल में शराब घोटाले से जुड़े लोगों के नंबर हैं, ऐसा क्यों?

8 -घर पर डिलिवर हुए पैसों का क्या हुआ, सर्वेश ने एक करोड़ किसे दिए?

पूछताछ का दूसरा राउंड : पूछे 10 सवाल

1 - आप दिनेश अरोड़ा को कब से जानते हैं?

2 - दिनेश अरोड़ा ने आपको 2 करोड़ रुपये क्यों दिए?

3 - दिनेश अरोड़ा को आपने मनीष सिसोदिया से क्यों मिलाया?

4 - आपके घर पर केजरीवाल और दिनेश अरोड़ा की मीटिंग क्यों हुई थी?

5 - क्या आपने दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से अपने आवास पर बैठक की थी?

6 - आपके अलावा इस बैठक में कौन-कौन शामिल था?

7 - एक्साइज पॉलिसी की ड्राफ्टिंग में आपकी क्या भूमिका थी?

8 - अगर आपकी कोई भूमिका नहीं तो दिनेश अरोड़ा से दो करोड़ रुपये क्यों लिए?

9 - दो करोड़ रुपये आपने अपने पास रखे या पार्टी को दिए?

10 - दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में आपको पैसा देने की बात क्यो कहीं?

संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे : ईडी

सर्वेश मिश्रा का बयान दर्ज होने के बाद कुछ और सवाल जोड़े गए हैं, जिसे संजय सिंह से पूछा गया। ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संजय सिंह सहयोग नहीं कर रहे हैं, ईडी के अफसर सवाल पूछते हैं तो संजय सिंह झुंझलाते हुए यही कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं पता है। सर्वेश मिश्रा से जुड़े सवाल पर भी संजय सिंह के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हैं। ईडी को लगता है कि संजय सिंह जितना बता रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा छिपा रहे हैं।

4 दिनों तक संजय सिंह से पूछताछ होगी

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 4 दिनों तक संजय सिंह से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान शराब घोटाले से जुड़े लोगों से संजय सिंह का आमना सामना करवाया जाएगा। मुमकिन है कि संजय सिंह का सामना दिनेश अरोड़ा से करवाया जाए, ये वही दिनेश अरोड़ा है, जो सरकारी गवाह है और शराब घाटाले का सबसे बड़े गवाह और राजदार है।

Tags:
  • Liquor policy scam
  • शराब नीति घोटाला
  • ED interrogated Sanjay Singh
  • AAP MP Sanjay interrogated
  • questions asked on Rs 2 crore
  • संजय सिंह से ईडी की पूछताछ
  • आप के सांसद संजय से पूछताछ
  • दो करोड़ पर पूछे सवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई