ऑनलाइन तय थी शादी, दूल्हा 150 बाराती लेकर पहुंचा, नहीं मिली ससुराल
Sandeep Kumar | Dec 07, 2024, 23:04 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-12-08T162656.177
पंजाब में दीपक को ऑनलाइन शादी के नाम पर धोखा मिला है। जहां दुल्हन और शादी स्थल दोनों का अस्तित्व नहीं था। यह घटना ऑनलाइन रिश्तों की धोखाधड़ी और डिजिटल माध्यमों से हुई असावधानी को उजागर करती है।
पंजाब के जालंधर जिले के निवासी दीपक के साथ ऑनलाइन शादी के नाम पर धोखा हुआ। दरअसल ये 6 दिसंबर को दीपक अपनी 150 बारातियों के साथ मोगा शहर पहुंचे, लेकिन उन्हें न तो दुल्हन मिली, न ही दुल्हन का परिवार। वह जिस स्थान पर शादी करने पहुंचे थे, वह जगह भी अस्तित्व में नहीं थी। यह घटना ऑनलाइन रिश्तों की धोखाधड़ी और डिजिटल माध्यमों से हुई असावधानी को उजागर करती है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मोगा पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में जांच शुरू कर दी है, और महिला के फोन नंबर और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पीड़ित दीपक ने बताया कि वह कभी मनप्रीत से सीधे नहीं मिले थे, और अब उसे उस महिला की तस्वीरों पर भी शक हो रहा है।
ऑनलाइन शादी और धोखा
दरअसल दूल्हा दीपक और मनप्रीत की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, और तीन साल तक फोन और इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दीपक को मनप्रीत ने शादी के लिए रोज गार्डन पैलेस का पता दिया था। लेकिन जब वह मोगा पहुंचे तो यह जगह अस्तित्व में नहीं थी। दीपक ने मनप्रीत को शादी के खर्च के लिए 50 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे। बाद में यह पता चला कि मनप्रीत और उनके परिवार ने धोखा दिया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman