Budget 2024 पेश होते ही विपक्ष ने साधा निशाना, ज्यादातर योजनाएं बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए
Amresh Kushwaha | Jul 23, 2024, 15:00 IST
ये बजट नीतीश और नायडू के नाम
वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया। वहीं विपक्षी नेताओं ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया।
उन्होंने कहा कि यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। बजट 2024 को लेकर देशभर के विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
बजट 2024 पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, मोदी सरकार का पुराना इतिहास बताता है कि ये 2 करोड़ रोज़गार के वादे के साथ सत्ता में आई थी। चार करोड़ रोजगार यानि दोगुना झूठ, डबल इंजन की, नरेंद्र मोदी की सरकार यानि डबल झूठ।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय बजट पर कहा, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट है... इनका अपना विजन कुछ नहीं है, बोलने को तो बहुत कुछ बोला जाता है अब देखना होगा कि ये अमल में कैसे लाएंगे...
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि संसद में आज पेश बजट अपने पुराने ढर्रे पर कुछ मुट्ठी भर अमीर और धन्नासेठों के लिए है। ये अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा है। बजट में ऐसे प्रावधानों से क्या लोगों का जीवन खुश व खुशहाल हो पाएगा?
केंद्रीय बजट में बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है। इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राज्य में हत्या और चोरी हो रही है। मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही, किसानों की समस्या अभी भी बरकरार है। बिहार को 26 हजार करोड़ रुपए आवंटित करना बिहार को झुनझुना देने के बराबर है।
केंद्रीय बजट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अगर मुख्य बातें सामने आ गई तो सरकार की पोल खुल जाएगी। सरकार गलत है और दिखावा कर रही है। इस बजट में कुछ भी नहीं है और यह केवल गुमराह करने वाला है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, यह कुर्सी बचाओ बजट है।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, पिछले दस वर्षों से कोई उम्मीद नहीं। हम सिर्फ नारे सुनते रहे। आज भी जुमले ही होंगे। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। न तो उन्हें सरकार चलाने आता है और न ही उन्हें लोगों के दर्द से कोई मतलब है। वे बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन किसानों के लिए उन्होंने क्या किया? किसानों के लिए तीन कानून लाए गए, जिसे वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। बजट 2024 को लेकर देशभर के विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
मोदी कैबिनेट 3.0 के पहले बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया
चार करोड़ रोजगार यानि दोगुना झूठ - जीतू पटवारी
नीतीश और नायडू से डरा हुआ है बजट
मायूस करने वाला बजट - मायावती
बजट में बिहार को मिला झुनझुना - राबड़ी देवी
गुमराह करने वाला बजट - अजय राय
कुर्सी बचाओ बजट - कल्याण बनर्जी
पिछले दस वर्षों से कोई उम्मीद नहीं - कीर्ति आजाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava