पाकिस्तान चाहता है- मोदी चुनाव हार जाएं, इसलिए राहुल को भेज रहे शुभकामनाएं !
Sandeep Kumar | May 29, 2024, 09:29 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-29T090819.805.jpg
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को पाकिस्तान का समर्थक बताया था...
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन (Fawad Hussain ) ने भारत में हो रहे आम चुनाव पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि पाक में सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) चुनाव हार जाएं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी बेहतर होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक में भारत को लेकर नफरत नहीं है, लेकिन भारत पाकिस्तान को लेकर नफरत पैदा कर रहा है। पाकिस्तान नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी के साथ होनी चाहिए, क्योंकि वो कट्टरपंथियों को हरा सके।
उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक में भारत को लेकर नफरत नहीं है, लेकिन वहां (भारत) वो (बीजेपी और आरएसएस) पाकिस्तान को लेकर नफरत पैदा कर रहा है। मुसलमानों को लेकर नफरत पैदा कर रहा है। हमारा ये फर्ज है कि हम इस विचारधारा के सर्वेसर्वा को शिकस्त दें। मैं ये समझता हूं कि भारत का वोट बेवकूफ नहीं है। फवाद के मुताबिक, भारतीय वोटर का फायद इसमें है कि पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर हों और भारत एक विकासशील देश के रास्ते पर आगे बढ़े। इसके लिए नरेंद्र मोदी और उनकी विचारधारा का चुनाव हारना बहुत जरूरी है। जो कोई भी उन्हें हराएगा,चाहे वह राहुल हों, केजरीवाल हों, या ममता बनर्जी, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ होनी चाहिए जो कट्टरपंथियों को हरा सके।
इससे पहले फवाद ने राहुल गांधी की तुलना उनके नाना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की थी। तब उन्होंने कहा कि वह (राहुल) जवाहरलाल की तरह समाजवादी हैं। चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें भी एक सोशलिस्ट नेता के गुण हैं। विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं के जैसी हैं।
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने कल आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ये बहुत गंभीर मामला है और इसकी जांच की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ चुनिंदा लोगों के ग्रुप को जाहिर तौर पर जो हमारे खिलाफ दुश्मनी रखते हैं, उन्हें पाकिस्तान से समर्थन क्यों मिलता है। वहां से कुछ खास लोगों के लिए समर्थन की आवाजें क्यों उठती हैं। फवाद हुसैन ने पीएम मोदी के बयान पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर हो या बाकी भारत के अंदर मुसलमान हो, इस वक्त, जिस किस्म की कट्टपंथ विचारधारा का सामना कर रहे हैं। ये बहुत जरूरी है कि नरेंद्र मोदी इस आम चुनाव में हारें, और पाकिस्तान में हर व्यक्ति भी यही चाहता है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हारें। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी बेहतर होंगे, जब ये कट्टरपंथ कम होगा। पाकिस्तान के अंदर भी और भारत के अंदर भी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
PM नरेंद्र मोदी का हारना जरूरी: फवाद

पहले भी की थी राहुल की तारीफ
इससे पहले फवाद ने राहुल गांधी की तुलना उनके नाना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की थी। तब उन्होंने कहा कि वह (राहुल) जवाहरलाल की तरह समाजवादी हैं। चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें भी एक सोशलिस्ट नेता के गुण हैं। विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं के जैसी हैं।
चुनिंदा लोगों को पाक से मिलता है समर्थन-मोदी
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने कल आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ये बहुत गंभीर मामला है और इसकी जांच की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ चुनिंदा लोगों के ग्रुप को जाहिर तौर पर जो हमारे खिलाफ दुश्मनी रखते हैं, उन्हें पाकिस्तान से समर्थन क्यों मिलता है। वहां से कुछ खास लोगों के लिए समर्थन की आवाजें क्यों उठती हैं। फवाद हुसैन ने पीएम मोदी के बयान पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर हो या बाकी भारत के अंदर मुसलमान हो, इस वक्त, जिस किस्म की कट्टपंथ विचारधारा का सामना कर रहे हैं। ये बहुत जरूरी है कि नरेंद्र मोदी इस आम चुनाव में हारें, और पाकिस्तान में हर व्यक्ति भी यही चाहता है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हारें। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी बेहतर होंगे, जब ये कट्टरपंथ कम होगा। पाकिस्तान के अंदर भी और भारत के अंदर भी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग