भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान सेना में भगदड़, 1500 सैन्य अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी

Jitendra Shrivastava | Apr 28, 2025, 19:32 IST
Share
the sootr
pakistani-army-resignation Photograph: (the sootr)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सेना में भगदड़ मच गई है। भारत के साथ तनाव बढ़ने के बीच 1500 सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे पाकिस्तान के अंदर एक डर का माहौल है।

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सेना में एक भगदड़ का माहौल है। 250 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और 1,200 सैनिकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम को देखते हुए यह बात साबित हो गई है कि पाकिस्तान की सैन्य ताकत और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर रूप से डर का माहौल है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान के रक्षा ढांचे में खलबली मच गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

नेहा सिंह राठौर की पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर गुस्सा, एफआईआर दर्ज

भारत-पाकिस्तान तनाव और इस्तीफों का कारण

सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तानी सेना पर भी पड़ा है। पाकिस्तान के कई सैनिकों ने यह आरोप लगाया कि सेना का नेतृत्व जमीनी हालातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।
रक्षा विशेषज्ञ की माने तो सैनिकों और अधिकारियों के इस्तीफे से सेना में अविश्वास पैदा हो गया है। यदि भारत के साथ तनाव बढ़ता है, तो पाकिस्तान के लिए मोर्चा संभालना और भी कठिन हो सकता है और यही स्थित रही तो भारत के लिए यह स्थिति और भी अनूकूल हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

आतंकियों के जनाजे में कोई इमाम नमाज नहीं पढ़ाएगा : उमर अहमद इलियासी

पाकिस्तान सेना में इस्तीफे का असर

इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद, पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में घबराहट और अफरातफरी का माहौल बन गया है। कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि अगर जल्द ही स्थिति पर काबू नहीं पाया गया, तो पाकिस्तान की सैन्य शक्ति में कमी हो सकती है। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से यह स्थिति काफी गंभीर है।

इसके अलावा, कई सैन्य अधिकारी और सैनिकों ने यह महसूस किया कि पाकिस्तान की सेना की रणनीतियां भारत के साथ संभावित युद्ध या संघर्ष के लिए तैयार नहीं हैं। इस असंतोष के कारण पाकिस्तान सेना (Pakistani Army) के इतने बड़े हिस्से ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

पहलगाम हमलाः सीएम उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में मांगी माफी, कहा- "पर्यटकों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी"

पाकिस्तानी राजनयिकों और सैन्य हलकों में हलचल

इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद, पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में घबराहट और अफरातफरी का माहौल बन गया है। कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि अगर जल्द ही स्थिति पर काबू नहीं पाया गया, तो पाकिस्तान की सैन्य शक्ति में कमी हो सकती है।

भारत-पाकिस्तान | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • भारत-पाकिस्तान
  • इस्तीफा
  • तनाव
  • पाकिस्तान सेना
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग