विश्वकप के फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में चूक, बीच मैदान में घुस आया फिलिस्तीन समर्थक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vikram Jain | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
विश्वकप के फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में चूक, बीच मैदान में घुस आया फिलिस्तीन समर्थक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विश्वकप के फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में चूक, बीच मैदान में घुस आया फिलिस्तीन समर्थक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान फिलिस्तीन समर्थक मैदान में घुस आया।

AHMEDABAD. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया। उस वक्त विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर डटे हुए थे। मैदान में पहुंचे फिलिस्तीनी समर्थक युवक ने मैदान पर पहुंचा और विराट कोहली को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान मैच कुछ मिनटों के लिए रुका रहा, इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से हटाया और फिर मैच शुरू हो सका।

14वें ओवर के दौरानमैदान में घुसा फिलिस्तिन समर्थक

मैच में यह अजीबोगरीब घटना भारत की पारी के 14वें ओवर के दौरान हुई। मैदान में विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए एक युवक मैदान में घुस आया, उसने एक टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर ‘फिलिस्तीन पर बमबारी बंद करो’ लिखा था, साथ ही उसके साथ फिलिस्तीन का झंडा भी था, उसने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था जिसपर फिलिस्तीन का झंडा बना हुआ था। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से हटाया और फिर मैच शुरू हो सका।

ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है युवक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने फिलिस्तीनी समर्थक को हिरासत में ले लिया है। उसे अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने ले जाया गया है। पूछताछ में फिलिस्तीनी समर्थक ने बताया कि उसका नाम जॉन है और वो ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है।

Tags:
  • World Cup 2023 Final
  • विश्व कप 2023 फाइनल
  • Final match between India and Australia
  • Palestine supporters entered the field
  • security lapse during the final match
  • Ahmedabad News
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला
  • फिलिस्तीन समर्थक मैदान में घुसा
  • फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा में चूक
  • अहमदाबाद न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज