PAN Card के नियमों बदलाव, कार्ड बनवाने के लिए 1 जुलाई से यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी

Amresh Kushwaha | Jun 21, 2025, 12:49 IST
Share
pan-card-aadhar-link
pan-card-aadhar-link

2025 से नए पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। मौजूदा पैन धारकों को 31 दिसंबर तक आधार लिंक करना अनिवार्य होगा। जानें पैन को आधार से कैसे लिंक करें।

पैन कार्ड (PAN Card) भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। यह विभिन्न वित्तीय और कर संबंधी कार्यों में उपयोग होता है। हाल ही में, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह बदलाव डिजिटल ization और टैक्स सिस्टम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

ये खबर भी पढ़िए...Apple, Google, FB और Telegram के 1600 करोड़ पासवर्ड लीक, कहीं आपका डेटा भी खतरे में तो नहीं? ऐसे करें चेक

31 दिसंबर तक आधार लिंक करना जरूरी

पैन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर, 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना जरूरी है। यदि पैन और आधार लिंक नहीं किए गए तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इससे भविष्य में कई वित्तीय और कर संबंधी कामों में समस्या हो सकती है।

PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार जरूरी

यदि आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। 1 जुलाई 2025 से इस नियम को लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य कर भुगतान प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है।

पैन कार्ड और आधार लिंक क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों को जोड़ने का मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी (Tax Evasion) और फर्जी पहचान के मामलों को रोकना है। आधार से पैन को लिंक करने से टैक्स प्रक्रिया पारदर्शी होगी। साथ ही, सरकार को करदाताओं की जानकारी सही तरीके से मिल सकेगी। खासकर उन मामलों में जहां पैन कार्ड का दुरुपयोग हो रहा था, जैसे कि फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन (GST Registration) और टैक्स चोरी।

ये खबर भी पढ़िए...ChatGPT से बन रहे फर्जी आधार और पैन कार्ड: आपकी पहचान आ सकती है खतरे में?

जानें पैन और आधार लिंक कैसे करें?

पैन और आधार को लिंक करना अब एक आसान प्रक्रिया बन गई है। यहां पर कुछ सरल कदम दिए गए हैं। इनसे आप अपने पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं।

  • चरण 1: सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अब अपने पैन नंबर और आधार नंबर को दर्ज करें।
  • चरण 4: अपना मोबाइल नंबर भरें, जो पैन और आधार दोनों के साथ रजिस्टर्ड हो।
  • चरण 5: I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI पर टिक करें।
  • चरण 6: प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर "PAN has been linked successfully" का मैसेज आएगा।
ये खबर भी पढ़िए...आपके पास एक्स्ट्रा पैन कार्ड है तो करें ये उपाय, वरना हो सकती है सजा

PAN 2.0 प्रोजेक्ट

इनकम टैक्स विभाग ने पैन 2.0 (PAN 2.0) नामक एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका उद्देश्य पैन और टैन (TAN) सिस्टम को और भी सुधारना है। पैन 2.0 से करदाताओं को और भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, टैक्स संबंधी कामों को और सरल बनाया जाएगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पैन-आधार लिंक | पैन-आधार लिंक लास्ट डेट | Income tax

Tags:
  • आधार कार्ड
  • Income tax
  • इनकम टैक्स
  • पैन-आधार लिंक
  • पैन-आधार लिंक लास्ट डेट
  • aadhaar card
  • pan card
  • पैन कार्ड
  • आधार लिंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा