Live Blog Updated 6 mins ago
Parliament Session Live: INDIA गठबंधन के नेताओं की कोशिशों के बाद भी नहीं माने स्टालिन, परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK

Synopsis: Parliament Session Live: संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल परिसीमन से जुड़े नए महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे चुका है। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है।

खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने द क्षिणी राज्यों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए विधेयक में कुछ संशोधन किए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में अन्य राज्यों के मुकाबले किसी भी राज्य की हिस्सेदारी कम न हो। इसके साथ ही वर्ष 2051 तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं करने का प्रस्ताव है।

वहीं, संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन से जुड़े विधेयकों के जरिए देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ऐसा नहीं होने देंगे।

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार के प्रस्तावों और विपक्ष के रुख पर सभी की नजरें रहेंगी। संसद की कार्यवाही, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक, नेताओं के बयानों और राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हर बड़ी खबर और पल-पल के अपडेट यहां पढ़ें।
Nov 29, 2026, 20:08 IST
Parliament Session LIVE: परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन विधेयकों के जरिए देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए हैं।

Nov 29, 2026, 20:07 IST
Parliament Session LIVE: दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को लेकर विधेयक में संशोधन

खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए परिसीमन से जुड़े विधेयक में कुछ संशोधन किए हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में अन्य राज्यों के मुकाबले किसी भी राज्य की हिस्सेदारी कम न हो। इसके साथ ही वर्ष 2051 तक सीटों के नए बंटवारे को बरकरार रखने का प्रस्ताव है।

Nov 29, 2026, 20:07 IST
Parliament Session LIVE: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर भी नजर रहेगी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस आरक्षण को लागू करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्रिमंडल नए विधेयक को मंजूरी दे चुका है।

Nov 29, 2026, 20:07 IST
Parliament Session LIVE: लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने की योजना है। इसके अलावा राज्यों की विधानसभाओं में अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है।

Nov 29, 2026, 20:06 IST
Parliament Session LIVE: 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा संसद का विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी। विशेष सत्र में सरकार के प्रस्तावों और विपक्ष के रुख पर सभी की नजरें रहेंगी।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट