केंद्र सरकार ने बदले पासपोर्ट बनवाने के नियम, अब ये डॉक्यूमेंट अनिवार्य

thesootr Desk | Mar 02, 2025, 15:54 IST
Share
passport new rules
passport new rules

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव किया है। पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव हुए हैं। अब कुछ अहम डॉक्यूमेंट एप्लाई करने से पहले ही देने होंगे।

भारत सरकार ने पासपोर्ट अधिनियम में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में अब आपको किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे। Passport किसी भी व्यक्ति के लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है। इससे किसी भी देश में व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता (Nationality) प्रमाणित होती है। विदेश यात्रा के लिए भी यह अनिवार्य होता है। इसलिए इस फैसले का असर हर उस व्यक्ति पर होगा जो विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं।

क्या हुआ बदलाव?

हाल ही में केंद्र सरकार ने पासपोर्ट अधिनियम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) अब अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट के पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। यह बदलाव राष्ट्रीय सुरक्षा और पहचान प्रमाण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

Passport के फायदे

  1. विदेश यात्रा: पासपोर्ट के बिना आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि भारतीय कुछ देशों की यात्रा बिना पासपोर्ट के कर सकते हैं।
  2. पहचान और राष्ट्रीयता का प्रमाण: पासपोर्ट में आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, और जन्म स्थान होता है। साथ ही यह राष्ट्रीयता (Nationality को भी प्रमाणित करता है।
  3. बिजनेस के लिए: बिजनेसमैन के लिए पासपोर्ट एक पॉवरफुल डॉक्यूमेंट है, जो उन्हें विदेश यात्रा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: 31 मार्च तक आधार लिंक करें नहीं तो राशन कार्ड होगा बंद, जानें कैसे करें लिंक

Passport के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें या फिर पहले से बने खाते में लॉगिन करें। (नोट नए बदलाव के बाद आपको डॉक्यूमेंट पहले देने होंगे।)
  2. नए पासपोर्ट/पासपोर्ट के पुनः जारी करने के लिए आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
  4. भुगतान करें और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें।
  5. अपने चुने हुए Passport सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट पर जाएं।
  6. निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  7. पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आपका Passport जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Photo Change Process : मिनटों में खराब आधार फोटो को ऐसे करें चेंज

आवश्यक दस्तावेज

  1. पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
  2. जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र)
यदि आप भी Passport के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें। क्योंकि बदलाव के बाद अब एप्लाई करने से पहले डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।

FAQ

  1. क्या Passport के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है?
    जी हां, पासपोर्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन की जाती है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, जानकारी भरना, भुगतान करना, और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना शामिल है। क्या पासपोर्ट के लिए आवेदन में कोई शुल्क है?
  2. क्या Passport के लिए आवेदन में पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है?
    हाँ, पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अनिवार्य है। पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ही आपका पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
  3. क्या Passport के लिए आवेदन में कोई शुल्क है?
    हाँ, पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर शुल्क लिया जाता है, जो पासपोर्ट की श्रेणी और वैधता के अनुसार भिन्न हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पासपोर्ट
  • नरेंद्र मोदी सरकार
  • e passport
  • e passport service
  • INDIAN PASSPORT
  • घर बैठे पासपोर्ट बनवाना
  • एम पासपोर्ट सेवा एप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज