पटना में खान सर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिफर उठे विद्यार्थी
Jitendra Shrivastava | Dec 06, 2024, 20:09 IST
thesootr
6 दिसंबर को छात्रों के समर्थन में शामिल चर्चित शिक्षक खान सर को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। प्रदर्शन में खान सर के साथ मौजूद गुरु रहमान और छात्र नेता दिलीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
PATNA. बिहार की राजधानी पटना में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम के विरोध में हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार, 6 दिसंबर को छात्रों के समर्थन में शामिल चर्चित शिक्षक खान सर को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। प्रदर्शन में खान सर के साथ मौजूद गुरु रहमान और छात्र नेता दिलीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस बीच, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने साफ किया कि 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम 71वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने पर विचार कर रहे हैं। अभ्यर्थी अफवाहों पर ध्यान न दें।
सुबह हजारों BPSC अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के बाहर नॉर्मलाइजेशन के विरोध में जुटे। छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई छात्र घायल हो गए। एक अभ्यर्थी का सिर फूट गया। दूसरे का पैर टूट गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
इधर, लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारी फिर से आयोग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान खान सर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं होता हम यहां से नहीं हटेंगे। गुरु रहमान ने कहा कि हम छात्रों के अधिकारों के लिए खड़े हैं। किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं।
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया परीक्षाओं में विभिन्न शिफ्टों के प्रश्नपत्रों की कठिनाई स्तर में समानता लाने के लिए उपयोग की जाती है। BPSC के कई अभ्यर्थियों का मानना है कि यह प्रणाली उनकी मेहनत के साथ न्याय नहीं करती और इसके कारण मेरिट प्रभावित होती है।
इस बीच, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने साफ किया कि 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम 71वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने पर विचार कर रहे हैं। अभ्यर्थी अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई छात्र घायल हो गए। एक अभ्यर्थी का सिर फूट गया। दूसरे का पैर टूट गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
#BreakingNews पटना: खान सर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡ खान सर गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे
➡ 70वीं BPSC PT में नॉर्मलाइजेशन का छात्र कर रहे हैं विरोध।#KhanSir #KhanSirArrested #BPSC #bpsc70th #BPSC_70th #student_protest #Patna #Bihar #BiharNews… pic.twitter.com/DjP5btGOZb
— TheSootr (@TheSootr) December 6, 2024
खान सर ने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा
क्या है नॉर्मलाइजेशन का मुद्दा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman