सलमान और जीशान सिद्दीकी को जान की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
Dolly patil | Oct 29, 2024, 13:10 IST
धरा गया धमकीबाजः
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि धमकी देने वाले को अब नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा फोन आया है।ये धमकी उनको शुक्रवार 25 अक्टूबर की शाम मिली थी। जीशान को कॉलर ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फिरौती की भी मांग की थी। यह कॉल शुक्रवार रात बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान सिद्दीकी के जनसंपर्क कार्यालय में की गई, जिसके बाद पुलिस इस पूरी घटना का मामला दर्ज कर लिया था।हालांकि धमकी देने वाले को अब उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी को नोएडा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।आरोपी का नामगुरफान खान बताया जा रहा है और उसकी उम्र लगभग 20 साल है।
पुलिस ने जीशान सिद्दीकी के कार्यालय की शिकायत के आधार पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में कार्रवाई करते हुए नोएडा से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार किया गया।
लॉरेंस बिश्नोई की सांसद पप्पू यादव को धमकी, बोला- कच्चा चबा जाऊंगा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जीशान खान को धमकी भरा फोन आया था। धमकी देने वाले ने जीशान के साथ-साथ सलमान खान को भी धमकी दी है। साथ ही पैसों की भी मांग की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
![thesootr links मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें]()
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेंटर का काम करता है। वह मूल रूप से बरेली के सीबीगंज थाने क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा। दिल्ली में जामिया के पास उसके रिश्तेदार रहते हैं। पंजाब के एक गिरोह से कनेक्शन सामने आया था।
लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान का विवाद 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा हुआ है। फिल्म स्टार सलमान खान पर उस समय काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में सलमान को जमानत मिल गई थी। इसी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को माफी मांगने कहा था। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
मामला किया था दर्ज
लॉरेंस बिश्नोई की सांसद पप्पू यादव को धमकी, बोला- कच्चा चबा जाऊंगा
जीशान को आया धमकी भरा फोन
thesootr links मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कौन है आरोपी
क्या है फसाद की वजह?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari