पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट

Aman Vaishnav | Published:
Share
petrol diesel price hike india new rates
petrol diesel price hike india new rates

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 97.91 रुपए और डीजल 90.78 रुपए लीटर हो गया है। लगभग चार साल बाद तेल की खुदरा कीमतों में ये बदलाव किया गया है। साथ ही सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाई गई है।

Petrol Diesel Price Hike: देश में महंगाई की मार अभी कम नहीं हुई है और अब पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके अलावा सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाई गई है। इसका असर अब मध्य प्रदेश के लोगों पर भी पड़ेगा।

लगभग चार साल बाद तेल की खुदरा कीमतों में ये बदलाव किया गया है। पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कीमत बढ़ने का संकेत दिया था। इससे लोगों को अंदाजा हो गया था कि जल्दी ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे।

बता दें कि इससे पहले अमूल और मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी सहकारी दुग्ध संस्था सांची ने भी दूध के दाम 2 रुपए बढ़ा दिए हैं।

d4a3425e-9a8
d4a3425e-9a8


भोपाल में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के रेट

भोपाल में पेट्रोल और डीजल अब और महंगे हो गए हैं। पेट्रोल की कीमत पहले 106.56 रुपए थी। अब यह बढ़कर 109.70 रुपए हो गई है। वहीं डीजल 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इंदौर में भी बढ़े पेट्रो-डीजल के दाम

इंदौर में भी अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पहले पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर था। अब यह बढ़कर109.58 रुपए हो गया है। वहीं डीजल पहले 91.97 रुपए था। अब 94.97 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह नई कीमतों का एलान किया है। कंपनियों का कहना है कि महंगे कच्चे तेल की वजह से उन्हें रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो कंपनियों का घाटा तीन महीने में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकता है। लेकिन अभी जो बढ़ोतरी हुई है, वो अभी भी उनके नुकसान के मुकाबले कम ही है।

912c71da-6cd
912c71da-6cd


दिल्ली में तेल के नए दाम

  • नियमित पेट्रोल 94.77 रुपए से बढ़कर 97.91 रुपए प्रति लीटर
  • प्रीमियम पेट्रोल 102–104 रुपए से बढ़कर 105.14–107.14 रुपए प्रति लीटर
  • नियमित डीजल 87.67 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर
नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे लागू होती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य शुल्क मिलाकर रेट लगभग दोगुना दिखता है। इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम इतने ज्यादा लगते हैं।

social media 2
social media 2

क्यों बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम?

प्रीमियम पेट्रोल (पेट्रोल-डीजल न्यूज) महंगा होने का कारण ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल था। अब ये 100 डॉलर से ज्यादा हो गया है।

कच्चे तेल के महंगे होने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव था। घाटा कम करने के लिए उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। यदि ये महंगाई लंबी चलती है तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और भी महंगे हो सकते हैं।

स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती

इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए कर दी गई थी। जबकि डीजल पर 10 रुपए से शून्य कर दी गई थी।

पहले एक लीटर पेट्रोल पर कुल एक्साइज ड्यूटी 21.90 रुपए थी। कटौती के बाद ये 11.90 रुपए रह गई थी। वहीं डीजल पर कुल एक्साइज ड्यूटी 17.8 रुपए से घटकर 7.8 रुपए हो गई थी।

57927-newpetrol-377788
57927-newpetrol-377788


पीएम मोदी ने दिया था संकेत

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।

पीएम ने कहा कि इन उत्पादों का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के मुताबिक करना चाहिए। इससे देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और पश्चिम एशिया के तनाव या युद्ध का असर भी कम होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची दूध भी हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया खर्च, 3.5% पर पहुंची रिटेल महंगाई

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले

MP Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट

Tags:
  • PETROL DIESEL PRICE HIKE
  • petrol-diesel price
  • पेट्रोल-डीजल
  • petrol
  • पेट्रोल-डीजल न्यूज
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • MP Petrol-Diesel Price Today
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?