जानें अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में क्या- क्या है शामिल और कितने दिए जाते हैं अंक

Dolly patil | Aug 20, 2024, 12:34 IST
Share
अग्निवीर भर्ती
अग्निवीर भर्ती

अग्निवीर भर्ती के माध्यम से सैनिक पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसी को देखते हुए उम्मीदवारों को भर्ती में जाने से पहले फिजिकल टेस्ट का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है तो आइए जानते हैं कि आखिर अग्निपथ योजना के फिजिकल टेस्ट में क्या क्या शामिल होता है।

भारतीय सेना में हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं। इसमें से महज कुछ हजार लोग ही सेना का हिस्सा बन पाते हैं। इसी के साथ वर्ष 2022 में सेना ने अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme )की घोषणा की गई। इसके बाद से अब अग्निवीर भर्ती ( agniveer recruitment )के माध्यम से सैनिक पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

अग्निपथ योजना के तहत फौजियों की ट्रेनिंग की अवधि भी कम कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पहले फौजियों की ट्रेनिंग 36 हफ्तों तक चलती थी। लेकिन वहीं अब ट्रेनिंग 22 हफ्तों की होती है।

हालांकिफौज की फिजिकलपरीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फौज में जाने के लिए अब भी शारीरिक रूप से फिट एवं मजबूत होना बहुत ही जरूरी है।

इसी को देखते हुए उम्मीदवारों को भर्ती में जाने से पहले फिजिकल टेस्ट (physical test) का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है तो आइए जानते हैं कि आखिर अग्निपथ योजना के फिजिकल टेस्ट में क्या क्या शामिल होता है।

अग्निवीर भर्ती के फिजिकल में क्या होता है

आपको बता दें कि अग्निवीर की शारीरिक परीक्षामें 1.5 किलोमीटर की दौड़, बीम ( पुल-अप्स ), 9 फीट की छलांग, ज़िग-ज़ैग बैलेंस आदि के पड़ाव शामिल होते है। इसे पास करके ही उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है। इन पड़ावों में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

शारीरिक मापदंड क्या क्या शामिल

शारीरिक मापदंड में उम्मीदवार की हाइट 170 cm होनी चाहिए। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों की हाइट में 1 cm से 7 cm की छूट दी जाती है। इसी के साथ पुरुष उम्मीदवारों के सीने की चौड़ाई 77 cm होनी चाहिए + 5 cm सीने का फुलाव और वजन बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार होना चाहिए।

अग्निवीर भर्ती की दौड़

अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ में उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दूरी 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है। जानें इसके लिए कितने मिलते हैं अंक

  • 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60 अंक
  • 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर 48 अंक

बीम के लिए कितने मिलते है अंक

भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 1 मिनट में 10 बीम लगाने होते हैं, जो उम्मीदवार पूरे 10 बीम लगा लेता है उसे 40 अंक मिलते हैं।

  • 10 बीम लगाने पर 40 अंक।
  • 9 बीम लगाने पर 33 अंक।
  • 8 बीम लगाने पर 26 अंक।
  • 7 बीम लगाने पर 19 अंक।
  • 6 बीम से कम लगाने पर कोई अंक नहीं मिलेंगे, यानी कि फेल।

पुश अप्स

सभी उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में 1 मिनट में 20 पुशअप्स (pushups) करने का लक्ष्य दिया जाता है।

  • 20 पुशअप लगाने पर 30 अंक।
  • 18 पुशअप लगाने पर 26 अंक।
  • 16 पुशअप लगाने पर 22 अंक।
  • 14 पुशअप लगाने पर 18 अंक।
  • 12 पुशअप से कम लगाने पर कोई अंक नहीं मिलेंगे, यानी फेल।

लॉन्ग जम्प

आपको बता दें किउम्मीदवारों को 9 फीट की लॉन्ग जम्प पार करनी होती है, जो उम्मीदवार जितने फिट की दूरी तय करता है, उसे उसी के अनुसार अंक मिलते हैं।

  • 9 फीट की छलांग लगाने पर 30 अंक।
  • 8 फीट की छलांग लगाने पर 25 अंक।
  • 7 फीट की छलांग लगाने पर 20 अंक।
  • 6 फीट की छलांग लगाने पर 15 अंक।
  • 5 फीट की छलांग लगाने पर 10 अंक।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारतीय सेना
  • अग्निपथ योजना
  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा
  • Agniveer
  • भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती
  • physical test of Agniveer recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच