वर्ल्ड कप जीत का सपना टूटने के बाद भावुक हुए खिलाड़ी, प्लेयर्स ने एकदूसरे को संभाला, विराट को अनुष्का ने
Chandresh Sharma | Nov 20, 2023, 24:00 IST
वर्ल्ड कप जीत का सपना टूटने के बाद भावुक हुए खिलाड़ी, प्लेयर्स ने एकदूसरे को संभाला, विराट को अनुष्का ने
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओस से ज्यादा आंसुओं की नमी का इफेक्ट ज्यादा देखने को मिला। मैच हारने के बाद आंसुओं के साथ भावुक होते खिलाड़ी और प्रशंसक दिखाई दिए।
AHMEDABAD. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओस से ज्यादा आंसुओं की नमी का इफेक्ट ज्यादा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी और इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2023 जीतने का टीम इंडिया का सपना चकनाचूर हो गया। मैच से पहले शाम के वक्त मैदान में ओस का प्रभाव देखे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मैच में ओस का उतना प्रभाव तो नहीं दिखा जितना मैच हारने के बाद आंसुओं के साथ भावुक होते खिलाड़ी और प्रशंसक दिखाई दिए।
रोहित और सिराज नहीं रोक पाए जज्बात
इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी देर तक अपने आंसुओं को जब्त किए दिखाई दिए लेकिन प्रजेंटेशन के दौरान उनके सब्र ने जवाब दे दिया। मोहम्मद सिराज तो मैदान पर ही फफक-फफककर रोते दिखाई दिए। जो नहीं रोए उनकी भी आंखों में निराशा और नमीं साफ झलकती दिखाई दी।
वीआईपी बॉक्स पहुंचे विराट
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली अपने जज्बात और आंखों की नमी को कैप से छिपाते दिखाई दिए। इसके बाद वे वीआईपी बॉक्स में अपनी पत्नी अनुष्का से मिले। जहां अनुष्का ने गले लगाकर विराट को ढांढस बंधाया। मैदान में कई प्रशंसकों में भी जबर्दस्त निराशा का भाव देखा गया और मैदान के बाहर पूरे देश में भी।
20 साल बाद फिर वहीं हताशा और निराशा
इससे पहले साल 2003 में विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को पटखनी दी थी। ठीक 20 साल बाद भारत अपने घर में भी फाइनल की हार का बदला नहीं ले पाया। ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्डकप में जीत के साथ 6 बार का विश्व चैंपियन बन चुका है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari