पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में रोड शो कर रहे हैं।
किसानों के खाते में आज आएंगे 2 हजार रुपए, पीएम मोदी गुजरात से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 10:37 IST
पीएम किसान योजना के पात्र किसान परिवारों को 24वीं किस्त आज मिलेगी।
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18 हजार 680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इसके तहत हर पात्र किसान के बैंक खाते में 2 हजार रुपए आएंगे।
हालांकि, सभी किसानों को एक साथ पैसे नहीं मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकिंग प्रक्रिया के चलते कुछ किसानों के खाते में रकम पहुंचने में देरी हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, वे बनासकांठा पहुंच गए हैं। फिलहाल वे यहां रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।
इस बार किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इससे रकम बिना किसी बिचौलिए के लाभार्थियों तक पहुंचेगी। हालांकि, सभी किसानों के खातों में एक ही समय पर पैसा आना जरूरी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकिंग प्रक्रिया के चलते रकम पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पिछली 23 किस्तों में किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसका मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देना है। इस योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल छह हजार रुपए मिलते हैं। यह रकम एक साथ नहीं दी जाती। सरकार इसे दो हजार रुपए की तीन किस्तों में भेजती है।
आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। पैसा सीधे किसान के बैंक अकाउंट में आता है।
पीएम किसान योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है। जिनके नाम खेती योग्य जमीन दर्ज है। जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में नाम होना जरूरी है। योजना में किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। हालांकि, केवल जमीन होना ही काफी नहीं है। किसानों को सरकार की दूसरी पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। साथ ही बैंक अकाउंट और जमीन के रिकॉर्ड में सही जानकारी होना जरूरी है।
पीएम किसान की किस्त पाने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसे अनिवार्य किया है। इसके अलावा किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर e-KYC अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है। बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग नहीं होने पर भी भुगतान रुक सकता है। इसलिए किसानों को अपनी जानकारी पहले ही जांच लेनी चाहिए।
अगर अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपनी e-KYC चेक करें। इसके बाद आधार लिंकिंग और बैंक अकाउंट की जानकारी देखें। अगर सबकुछ सही है, फिर भी पैसा नहीं आया है, तो हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।
सरकार ने किसानों की मदद के लिए ये नंबर जारी किए हैं।
FAQs
पीएम किसान की 24वीं किस्त आज होगी जारी
9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा
हर साल किसानों को मिलते हैं छह हजार
आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। पैसा सीधे किसान के बैंक अकाउंट में आता है।
किन किसानों को मिलता है फायदा?
किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी
घर बैठे ऐसे पूरी करें e-KYC
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- यहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- वेबसाइट पर OTP दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद e-KYC का स्टेटस जांच लें।
ऐसे चेक करें अकाउंम स्टेटस
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- अब Get OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी किस्त और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
किस्त अटकने पर करें शिकायत
सरकार ने किसानों की मदद के लिए ये नंबर जारी किए हैं।
- 155261: टोल फ्री हेल्पलाइन
- 011-24300606: पीएम किसान हेल्पलाइन
FAQs
- पीएम किसान योजना के तहत साल में कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना में पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं, जो कि ₹2,000 की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। - पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। - अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो किसानों को अपनी e-KYC और आधार लिंकिंग की जानकारी जांचनी चाहिए। यदि सबकुछ सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो वे हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर शिकायत कर सकते हैं।
राजस्थान में 7,840 पदों पर सरकारी भर्तियों की तैयारी, VDO के 4 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Harrison Masih
दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी
By Arohi Raj
भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा
By Manya Jain