इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान की 19वीं किस्त, इस बार इतने रुपए आएंगे
Vikram Jain | Updated:
pm kisan samman nidhi19th installment 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए खुशखबरी है। योजना की 19वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पीएम मोदी फरवरी में ही अगली किस्त किसानों में ट्रांसफर करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist : भारत सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक मदद दी जा रही है। इसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि और उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 18 किस्तें किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी हैं और किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त कब आएगी...
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में भेजी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं इस किस्त को जारी करेंगे। पीएम मोदी 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में होंगे। साथ ही लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर (5 एकड़) तक भूमि है और जो भारतीय नागरिक हैं। यदि आपने अब तक eKYC (Electronic Know Your Customer) नहीं कराया है, तो 19वीं किस्त से पहले इसे पूरा करना आवश्यक है।
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म, खाते में जल्दी आएंगे 1250 रुपए
ये खबर भी पढ़ें...
किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानें क्या होगा फायदा
बजट 2025 : किसानों को कम ब्याज दरों पर मिलेगा लोन, पीएम धनधान्य योजना की घोषणा
अब तक जारी हो चुकी हैं 18 किस्त
बता दें कि साल 2018 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। यह योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है। इस योजना के माध्यम से देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6 हजार की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। नियम के अनुसार, अप्रैल-जुलाई के बीच पहली किस्त, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरी किस्त और दिसंबर से मार्च के बीच तीसरी किस्त जारी की जाती है। किसानों के खाते में अब तक 18 किस्त भेजी जा चुकी हैं।
किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपए?
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म, खाते में जल्दी आएंगे 1250 रुपए
कैसे करें eKYC और पंजीकरण?
- आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'eKYC' विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सत्यापन के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- OTP दर्ज करें और आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानें क्या होगा फायदा
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhaar card)
- बैंक अकाउंट डिटेल (Bank account details)
- भूमि स्वामित्व दस्तावेज (Land ownership documents)
- मोबाइल नंबर (Mobile number)
इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- वह किसान जिनके परिवार में कोई सदस्य संवैधानिक पद पर कार्यरत हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- अन्य ऐसे किसान जो इस योजना के पात्र नहीं हैं, वे लाभ से वंचित रहेंगे।
बजट 2025 : किसानों को कम ब्याज दरों पर मिलेगा लोन, पीएम धनधान्य योजना की घोषणा
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore