बजट 2025 : किसानों को कम ब्याज दरों पर मिलेगा लोन, पीएम धनधान्य योजना की घोषणा

Ravi Singh | Feb 01, 2025, 14:32 IST
Share
budget 2025 farmers
budget 2025 farmers

निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी है। किसान क्रेडिट कार्ड की लोन लिमिट बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें सबसे बड़ी घोषणा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की रही। इस फैसले से मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

KCC लोन की सीमा बढ़ी

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए KCC लोन की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। यह कदम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्यों के लाखों किसानों को कर्ज लेने में आसानी प्रदान करेगा। KCC लोन पर ब्याज दरें भी कम होती हैं, जिससे किसान अपनी खेती के लिए जरूरी सामान आसानी से खरीद सकते हैं और उन्हें साहूकारों से ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

पीएम धनधान्य योजना का ऐलान

वित्त मंत्री ने किसानों के लिए पीएम धनधान्य योजना की शुरुआत की घोषणा की, जो 100 जिलों में लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ाना है, विशेष रूप से उन जिलों में जहां कृषि की स्थिति कमजोर है। यह योजना 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें...

केंद्रीय बजट 2025 पर देश के प्रमुख नेताओं की क्या रही राय, जानें इस लेख में..

बजट 2025 : क्यों लाल रंग का होता है बजट ब्रीफकेस, जानिए इसके पीछे छुपे धार्मिक और ऐतिहासिक राज

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कई अन्य सुधारों का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें पंचायती और ब्लॉक स्तर पर फसलों की उपज बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह किसानों को बेहतर उपज के साथ-साथ बाजार में उनकी उपज के उचित मूल्य दिलाने में मदद करेगा।



महिलाओं और युवाओं को मिलेगा विशेष लाभ

वित्त मंत्री ने अपनी योजना में खास तौर पर महिलाओं, युवाओं और भूमिहीन किसानों को ध्यान में रखते हुए पहल की बात की। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकना है। इस पहल से खास तौर पर महिला किसान और युवा कृषक वर्ग को फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

बजट 2025 : युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग, किसानों, व्यापारियों और कॉर्पोरेट को मिला ये

बजट 2025 के दौरान शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 759 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसला

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

KCC किसानों के लिए एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड है, जो उन्हें कृषि कार्यों के लिए लोन प्रदान करता है। इसमें ब्याज दरें काफी कम होती हैं, जिससे किसान अपनी फसलों के लिए जरूरी सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि खरीदने में आसानी से सक्षम हो पाते हैं। अब इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा, जिससे किसानों को वित्तीय रूप से मजबूत होने का मौका मिलेगा।

किसानों को खास लाभ

मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के पास KCC है। किसानों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। इससे राज्यों में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

Tags:
  • Nirmala Sitharaman
  • निर्मला सीतारमण
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • kisan news
  • बजट 2025
  • केंद्रीय बजट 2025
दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, आज राहुल गांधी से मिलने जाएंगे दिल्ली

By Aman Vaishnav

दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, आज राहुल गांधी से मिलने जाएंगे दिल्ली
सीनियर टीचर के 51 हजार और प्रिंसिपल के 6400 से ज्यादा पद खाली, प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षक

By Jageshwar Prasad

सीनियर टीचर के 51 हजार और प्रिंसिपल के 6400 से ज्यादा पद खाली, प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षक
सीएम और शहर की हस्तियों के बाद RSS के पदाधिकारी आज प्रांत के पदाधिकारियों के घर जाएंगे

By Sanjay Gupta

सीएम और शहर की हस्तियों के बाद RSS के पदाधिकारी आज प्रांत के पदाधिकारियों के घर जाएंगे
मध्य प्रदेश ने बचत में बनाया नया रिकॉर्ड, बैंकों में जमा हुए 8.17 लाख करोड़, बचत के मामले में देश से आगे निकला प्रदेश

By Kaushiki

मध्य प्रदेश ने बचत में बनाया नया रिकॉर्ड, बैंकों में जमा हुए 8.17 लाख करोड़, बचत के मामले में देश से आगे निकला प्रदेश
रतलाम में GST अफसर की कार का एक्सीडेंट, रेस्क्यू के दौरान बैग से निकले 54.50 लाख कैश और गहने, हादसे में पत्नी बच्चे भी घायल

By Aman Vaishnav

रतलाम में GST अफसर की कार का एक्सीडेंट, रेस्क्यू के दौरान बैग से निकले 54.50 लाख कैश और गहने, हादसे में पत्नी बच्चे भी घायल
राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, आउट ऑफ टर्न कोटे से 235 को मिलेगी सरकारी नौकरी

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, आउट ऑफ टर्न कोटे से 235 को मिलेगी सरकारी नौकरी
रायपुर में भीम आर्मी का चक्काजाम, एंबुलेंस-स्कूल बसें जाम में फंसीं, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR

By Harrison Masih

रायपुर में भीम आर्मी का चक्काजाम, एंबुलेंस-स्कूल बसें जाम में फंसीं, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR