प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की इस खबर से आप जीत सकते हैं नई बुलेट

Anjali Dwivedi | Feb 07, 2026, 19:21 IST
Share
pm-krishi-sinchai-yojana-per-drop-more-crop-guide
pm-krishi-sinchai-yojana-per-drop-more-crop-guide

किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां जल ही जीवन और खेती का आधार है। अक्सर सही तकनीक की जानकारी न होने के कारण किसान सिंचाई में बहुत अधिक पानी बर्बाद कर देते हैं, जिससे लागत बढ़ती है और जल स्तर गिरता है। इसी समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार ने 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना यानी प्रति बूंद अधिक फसल' (PMKSY: Per Drop More Crop) की शुरुआत की है।

यह योजना किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करती है। अगर आप भी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेते हैं ते ये खबर आपको शानदार ईनाम दिला सकती है।

मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रेक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी
और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे।

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...



प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PDMC) का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का शुभारंभ कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एक जुलाई 2015 को किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य हर किसान के खेत को पानी पहुंचाना है। साथ ही ये योजना सूक्ष्म सिंचाई जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणालियों के माध्यम से पानी के उपयोग को कुशल बनाती है। इसके साथ ही, यह खेतों में जल भंडारण और संरक्षण की गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।

सरकारी योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ

सब्सिडी: छोटे और सीमांत किसानों को 55% और अन्य किसानों को 45% तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

फंडिंग का अनुपात: सामान्य राज्यों में केंद्र और राज्य का हिस्सा 60:40 रहता है। पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों के लिए यह 90:10 है, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में 100% फंड केंद्र सरकार देती है।

डॉयरेक्ट बेनिफिट: सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।

अन्य लाभ: किसान निजी या सामुदायिक स्तर पर जल संचयन संरचनाओं (Water Harvesting Structures) और खेत के तालाब की खुदाई के लिए भी मदद ले सकते हैं।

एलिजिबिलिटी और शर्तें क्या हैं

नागरिकता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

क्षेत्र: देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसान इसके पात्र हैं।

सीमा: सब्सिडी का लाभ प्रति लाभार्थी अधिकतम 5 हेक्टेयर की भूमि तक ही सीमित है।

जरूरी नोट: केवल B.I.S. चिह्नित सिंचाई उपकरण ही खरीदने होंगे और आधार विवरण (Aadhaar Details) अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें

यह प्रक्रिया मुख्य रूप से ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाती है-

  • स्टेप 1: अपनी ग्राम पंचायत के माध्यम से ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय (District Agriculture Office) से संपर्क करें। आप किसान कॉल सेंटर (1800-180-1551) पर भी बात कर सकते हैं।
  • स्टेप 2: संबंधित अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 3: फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, पासपोर्ट फोटो लगाएं और स्व-सत्यापित (Self-attested) दस्तावेज संलग्न करें।
  • स्टेप 4: फॉर्म को कार्यालय में जमा करें और रसीद जरूर लें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • पते का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के डॉक्यूमेंट्स (खतौनी आदि)
  • अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • उत्साहित रहते हैं।
ये भी पढ़ें...

MP Yuva Udyami Yojana : बिजनेस के लिए भूल जाएं पैसों की टेंशन

क्या है आयुष्मान भारत योजना, कौन-कौन उठा सकता है इसका लाभ

PM Awas Yojana 2.0 से बनेगा आपके सपनों का घर, ऐसे करें आवेदन

PM Daksh Yojana से बिना एक पैसा दिए सीखें नए हुनर, हर महीने सरकार देगी पैसा

Tags:
  • भारत सरकार
  • सरकारी योजना
  • water harvesting
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • PMKSY
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज