सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने न्यायाधीशों से की यह बड़ी अपील

Vikram Jain | Aug 31, 2024, 21:38 IST
Share
PM Modi address on completion of 75 years of Supreme Court
PM Modi address on completion of 75 years of Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को पीएम मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर चिंता जताई।

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे होने पर जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने न्यायाधीशों से अपील करते हुए कहा कि इन अपराधों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें, ताकि महिलाओं और समाज में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके।

नागरिक पहले, सम्मान पहले और न्याय पहले

पीएम मोदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है, ये भारतीय संविधान और संवैधानिक मूल्यों की एक यात्रा है। ये लोकतंत्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की यात्रा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देशवासियों ने सुप्रीम कोर्ट पर न्यायपालिका पर विश्वास किया है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' के रूप में भारतीय गौरव को और बढ़ाते हैं। आजादी के अमृतकाल में 140 करोड़ देशवासियों का सपना है कि भारत विकसित हो, नया भारत बने।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के रूप में हमें नया भारतीय न्याय विधान मिला है। इन कानूनों की भावना है 'Citizen First, Dignity First, Justice First... यानी नागरिक पहले, सम्मान पहले और न्याय पहले।

जल्द हो महिला अत्याचार मामलों में फैसले

हमारे आपराधिक कानून शासक और गुलाम वाली कोलोनियल सोच से आजाद हुए हैं। लेकिन आज के समय में महिला अत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज के लिए गंभीर चिंता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने हैं, हमें इसे ज्यादा सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में तेजी से फैसले होने चाहिए तभी सुरक्षा को लेकर आधी आबादी को भरोसा मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Supreme Court
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • भारतीय न्याय संहिता
  • न्यायपालिका
  • सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे
  • न्यायपालिका राष्ट्रीय सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज