प्रधानमंत्री मोदी हुए शमी के फैन, तो अमित शाह बोले- भारत ने बॉस की तरह वर्ल्ड कप फाइनल में की एंट्री

Pratibha Rana | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
 प्रधानमंत्री मोदी हुए शमी के फैन, तो अमित शाह बोले- भारत ने बॉस की तरह वर्ल्ड कप फाइनल में की एंट्री
प्रधानमंत्री मोदी हुए शमी के फैन, तो अमित शाह बोले- भारत ने बॉस की तरह वर्ल्ड कप फाइनल में की एंट्री

वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में भारत के प्रवेश पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड करारी शिकश्त दी है।

New Delhi. वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में भारत के प्रवेश पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड करारी शिकश्त दी है। इस मुकाबले में एक तरफ जहां जमकर चौके-छक्के लगे, वहीं गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट हासिल कर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को रवाना कर दिया। शमी के इस शानदार गेंदबाजी पर मोदी भी उनके फैन हो गए। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल से टीम इंडिया को जीत की बधाई देने के साथ-साथ शमी की खासतौर पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, शमी की शानदार गेंदबाजी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। दूसरी ओर, केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह भी खुशी में झूम रहे हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट किया, वर्ल्ड कप में भारत ने बॉस की तरह फाइनल में की एंट्री। इन बड़े नेताओं साथ ही पूरे देशभर से टीम इंडिया की तारीफें हो रही हैं।

पीएम मोदी का X पर पोस्ट

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा, 'आज का सेमीफाइनल मुकाबला शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। गेंदबाज मोहम्मद शमी की ये शानदार गेंदबाजी क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। अच्छा खेले शमी!'

शमी ने 57 रन देकर लिए 7 विकेट

वर्ल्ड कप के अब तक के मुकाबले में शमी का प्रदर्शन बेदह शानदार रहा है। सेमीफाइनल में शमी ने 7 विकेट झटकने के बाद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अब तक छह मैचों में 23 विकेट लिए है। सेमीफाइनल में शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन दिए और 7 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बनाए। न्यूजीलैंड 327 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह भारत की लगातार 10वीं जीत थी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि भारत ने बॉस की तरह फाइनल में एंट्री की है। शाह ने लिखा, "बॉस की तरह फाइनल में एंट्री की। क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। शानदार खेल दिखाने के लिए शुभकामनाएं। अब चलो वर्ल्ड कप ले आओ।"

Tags:
  • World Cup 2023
  • Team India
  • India beats New Zealand in final
  • Modi becomes fan of Shami
  • Shah tweet
  • praise of Team India वर्ल्ड कप 2023
  • न्यूजीलैंड को हरा भारत फाइनल में
  • टीम इंडिया
  • मोदी फैन बने शमी की
  • शाह का ट्वीट
  • टीम इंडिया की तारीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई