पीएम मोदी का किसानों को तोहफा, फसलों की 109 किस्में लॉन्च, देश में आएगी पोषण क्रांति
Deeksha Nandini Mehra | Aug 11, 2024, 14:44 IST
फसलों की 109 किस्में लॉन्च
पीएम मोदी ने रविवार को 109 किस्म की बीज लॉन्च कीं। ये बीज अच्छी उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और भरपूर पोषणयुक्त हैं। इन्हें पीएम मोदी के निर्देश पर विकसित किया है।
PM Modi Launched 109 Varieties of Crops : देश में पोषण क्रांति (nutrition revolution) लाने की तैयारी सरकार ने कर ली है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को इन उन्नत बीजों को जारी किया।
कृषि वैज्ञानिकों ने भारतीय जलवायु के हिसाब से 109 किस्म के बीजों का विकास किया है। इस मौके पर उन्होंने किसानों से बात भी की है। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि ये सभी 109 बीजें उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और भरपूर पोषणयुक्त हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 109 किस्मों में 61 फसलें शामिल हैं, जिनमें 34 अन्न-तेलहन और 27 बागवानी फसलें हैं। इनमें विभिन्न अनाज, चारा, तेलहन, दाल, गन्ना, कपास फसलें और अन्य संभावित फसलों के बीज शामिल हैं। बागवानी फसलों में विभिन्न फल, सब्जियों, पौधों, कंद फसलों, मसाले, फूल और औषधीय फसलों की किस्में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्रों (Krishi Vigyaan Kendra) की भूमिका की भी सराहना की, जिन्होंने किसानों को नई किस्मों के लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सुझाव दिया कि KVKs को हर महीने नई किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी देना चाहिए ताकि इन फसलों के लाभों के बारे में किसानों में अधिक जागरूकता फैले।
इन नई फसल किस्मों के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की भी पीएम मोदी ने सराहना की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री के सुझाव के अनुसार ही वे इन फसलों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इन फसल किस्मों से किसानों को काफी लाभ होगा क्योंकि ये उनकी खर्चों को कम करेंगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि लोग अब पोषणयुक्त भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। लोग अब जैविक खाद्य पदार्थ अधिक मात्रा में खा रहे हैं और इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के फायदों और जैविक खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बारे में भी चर्चा की।
कृषि वैज्ञानिकों ने भारतीय जलवायु के हिसाब से 109 किस्म के बीजों का विकास किया है। इस मौके पर उन्होंने किसानों से बात भी की है। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि ये सभी 109 बीजें उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और भरपूर पोषणयुक्त हैं।
109 किस्मों में ये शामिल
कृषि विज्ञान केंद्रों और वैज्ञानिकों की सराहना
इन नई फसल किस्मों के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की भी पीएम मोदी ने सराहना की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री के सुझाव के अनुसार ही वे इन फसलों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में जुटे हैं।
पर्यावरण पर होगा सकारात्मक प्रभाव
उन्होंने आगे कहा कि लोग अब पोषणयुक्त भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। लोग अब जैविक खाद्य पदार्थ अधिक मात्रा में खा रहे हैं और इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के फायदों और जैविक खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बारे में भी चर्चा की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman