Live Blog
PM Modi Nomination : PM मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज रहे मौजूद
May 14, 2024, 12:27 IST

Synopsis: पीएम मोदी आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री तीसरी बार काशी से मैदान में उतरे हैं। नामांकन से एक दिन पहले पीएम मोदी वाराणसी में भव्य रोड शो भी कर चुके हैं। इस सीट पर 1 जून को मतदान किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट पर पहुंच चुके है, यहां पर गंगा स्नान के बाद 10 बजे के आसपास काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक नामांकन से पहले वह एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी झारखंड रवाना हो जाएंगे।

पीएम के नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले वाराणसी में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आज के दिन ही पीएम मोदी वाराणसी से नामांकन करने वाले है।

सामने आए 4 प्रस्तावकों के नाम

पीएम मोदी के नामांकन के समय 4 प्रस्ताव मौजूद रहेंगे। प्रस्तावकों का नाम सामने आ चुका है।

1.पंडित गणेश्वर शास्त्री
इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. ये ब्राह्मण समाज से हैं।

2. बैजनाथ पटेल
ये OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।

3. लालचंद कुशवाहा
ये भी OBC बिरादरी से हैं।

4. संजय सोनकर
ये दलित समाज से हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

May 14, 2024, 12:27 IST
पीएम मोदी ने तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन कर दिया है। पीएम मोदी जब नामांकन करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

May 14, 2024, 12:03 IST
May 14, 2024, 12:01 IST
May 14, 2024, 11:12 IST
May 14, 2024, 10:51 IST
वाराणसी में NDA के दिग्गजों का जमावड़ा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले दिग्गजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाराणसी पहुंच गए हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू आज सुबह ही काशी पहुंच गए थे।

May 14, 2024, 10:13 IST
नीतीश की तबीयत बिगड़ी, नामांकन में नहीं हो सकेंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब नीतीश कुमार की तबीयत खराब बताई जा रही है, जिसके कारण उन्होंने अपने पूरे दिन के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

May 14, 2024, 10:01 IST
May 14, 2024, 09:48 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट