वाराणसी की जनता मोदी को 10 लाख वोट से जीता कर बनाने वाली है नया रिकॉर्ड

Dolly patil | Jun 04, 2024, 10:33 IST
Share
ो्म
ो्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भगवान शिव की नगरी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन अब देखना ये दिलस्प होगा कि वाराणसी की जनता इस बार मोदी जी को कितने वोट देती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपनी पुरानी संसदीय सीट वाराणसी से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया था,अब देखने वाली बात ये है कि क्या वो अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर रहें है या इंडिया गठबंधन उनके खाते में सेंध लगाने जा रही है।

2014 के लोकसभा में क्या था हाल

क्या इस बार वाराणसी की जनता मोदी को 10 लाख वोटों से जीता कर एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है? क्या मोदी अपने पिछले रिकार्ड्स को तोड़ पाएंगे? इन सबसे जुड़ी सबसे सटीक जानकारी जल्द ही आपके सामने आने वाली है लोक सभा इलेक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट के नतीजे आपके सामने होगें। इसी के साथ बात करें 2014 के लोकसभा चुनाव की तो प्रधानमंत्री वाराणसी सीट से 3 लाख 37 हजार वोटो से जीते थे।

2019 के लोकसभा चुनाव

2014 के मुताबिक देखा जाएं तो 5 साल बाद 2019 में वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री की जीत का मार्जिन बढ़कर 4 लाख 79 हजार तक पहुंच गया था। इसी के साथ अब ऐसा अनुमान है कि इस बार मोदी अपने पुराने रिकार्ड्स को तोड़ कर 10 लाख वोटों से जीत का रिकार्ड बना सकते हैं।

नरेंद्र मोदी vs अजय राय 2019/2024

वाराणसी से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं उनके विरुद्ध इंडी गठबंधन के अजय राय भी मैदान में है। अजय राय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 7.34 फीसदी वोट मिले थे। उस समय आम आदमी पार्टी के हेड और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था उन्हें 20.30 प्रतिशत वोट मिले थे और वो दूसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी को 56.37 फीसदी वोट मिले थे और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 3.70 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

2019 का कैसा था परिणाम

वर्ष 2019 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की सीट का चुनाव किया और इस बार फिर वाराणसी की जनता ने उन्हें अपना नेता बना कर संसद भेजा, इस बार इस सीट से उनके सामने कांग्रेस के अजय राय और सपा की शालिनी यादव है। इसी के साथ बता दें कि पीएम मोदी को 63.62 प्रतिशत वोट मिले थे और उन्होंने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों के अंतर से हराया था। सपा प्रत्याशी को 18.40 फीसदी वोट मिले थे, वहीं अजय राय को 14.38 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।

2014 का कैसा था परिणाम

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लोक सभा के लिए वाराणसी सीट से ही चुन कर देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय उनके सामने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल थे। इसी के साथ नरेंद्र मोदी को 2014 में 56.37 प्रतिशत वोट मिले थे और अरविंद केजरीवाल को 20.30 प्रतिशत वोट मिले थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • वाराणसी
  • वाराणसी सीट
  • वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच