पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब हो सकती हैं गिरफ्तार
Sandeep Kumar | Dec 23, 2024, 19:08 IST
pooja khedkar civil service Photograph: (pooja khedkar civil service)
पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा 2022 में धोखाधड़ी और ओबीसी और विकलांगता कोटे का गलत लाभ उठाने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ठोस साक्ष्य मौजूद हैं। मामले की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी और आरक्षण दुरुपयोग के मामले में पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। अब पूजा की इस मामले में गिरफ्तारी भी हो सकती है। दरअसल पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा 2022 में धोखाधड़ी और ओबीसी और विकलांगता कोटा का गलत लाभ उठाने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ठोस साक्ष्य मौजूद हैं, मामले की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।
पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से की गई बर्खास्त
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि खेडकर के खिलाफ प्रथम दृष्टया सशक्त मामला बनता है और इस मामले की संवैधानिक और सामाजिक महत्व को देखते हुए जांच जरूरी है। यूपीएससी ने पूजा खेड़कर के खिलाफ जुलाई में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि उन्होंने आरक्षण का लाभ लेने के लिए गलत जानकारी दी और फर्जी पहचान का उपयोग किया।
पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं, एग्जाम में बैठने पर भी लगा बैन, UPSC का बड़ा एक्शन
पूजा खेडकर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस और यूपीएससी ने कोर्ट में ठोस दलीलें पेश कीं, जिनके आधार पर जमानत याचिका खारिज की गई। कोर्ट ने इस मामले को संवैधानिक संस्था और समाज के साथ धोखाधड़ी का गंभीर उदाहरण बताया। यह मामला भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए गलत जानकारी दी। इसके माध्यम से उन्होंने ओबीसी और दिव्यांग कोटे का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास किया। आरोप है कि खेडकर ने अपने आवेदन में फर्जी जानकारी दी, जिसके आधार पर उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिला।
इस मामले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और दिल्ली पुलिस ने खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। यूपीएससी का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कौशिक और वकील वर्धमान कौशिक ने किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने और आरक्षण का गलत लाभ उठाने का आरोप है। यूपीएससी द्वारा जुलाई 2024 में खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसके तहत उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का आरोप है कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करते समय अपनी पहचान छुपाई और गलत जानकारी प्रदान की, ताकि वे ओबीसी और दिव्यांग कोटे का लाभ उठा सकें। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और अब इस मामले में कार्रवाई करने के लिए अदालत के निर्देश का पालन किया जा रहा है।
पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से की गई बर्खास्त
कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं, एग्जाम में बैठने पर भी लगा बैन, UPSC का बड़ा एक्शन
आरोपों से खारिज की खेडकर ने सफाई
पूजा खेडकर पर आरोप
यूपीएससी और दिल्ली पुलिस का विरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari