डॉन दाऊद गैंग के गुर्गा बनकर प्रधानमंत्री मोदी और उप्र सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बोला...

Chandresh Sharma | Nov 21, 2023, 24:00 IST
Share
डॉन दाऊद गैंग के गुर्गा बनकर प्रधानमंत्री मोदी और उप्र सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बोला...
डॉन दाऊद गैंग के गुर्गा बनकर प्रधानमंत्री मोदी और उप्र सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बोला...

कामरान खान नाम के व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर दावा किया कि उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे ने भारत के PM मोदी और UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा है।

MUMBAI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी के कई मामले सामने आ चुके हैं। अबकी बार मामले में डॉन दाऊद गैंग की एंट्री हुई है। कामरान खान नाम के व्यक्ति ने सोमवार (20 नवंबर) की शाम मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर दावा किया था कि उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा है। पुलिस ने तुरंत कॉल ट्रेस कर दाऊद के नाम से धमकी देने के मामले में एक शख्स को मुंबई के चुनभट्टी इलाके से पकड़ लिया लिया।

जेजे हॉस्पिटल को भी बम से उड़ाने की धमकी

फोन करने वाले कामरान ने पुलिस को कहा, अगर उसका मेडिकल नहीं कराया गया तो वो जेजे हॉस्पिटल को भी बम से उड़ा देगा। खबर गलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस की टीम ने फोन करने वाले का पता लगा लिया। उसका नाम कामरान खान निकला। पुलिस ने कॉलर को मुंबई के चुनभट्टी इलाके से हिरासत में लिया। युवक के खिलाफ मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में पुलिस ने छोटा शकील के करीबी पर दर्ज की थी FIR

जानकारी अनुसार, कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मामले के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बयान में बताया था कि मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में साल 2021 में एक वसूली की एफआईआर रियाज भाटी के खिलाफ दर्ज हुई थी। उस मामले में शिकायतकर्ता (नए मामले में) गवाह है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबियों ने उसे जून 2022 से लेकर 4 नवंबर 2023 तक धमकी देकर कहा कि वो कोर्ट में गवाही देने ना जाये और जाए तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दे। ऐसा ना करने पर उसे जान मार दिया जाएगा।

जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ है। इस वजह से इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। सूत्रों ने यह भी बताया की रियाज भाटी फिलहाल जेल में है और उसने शिकायतकर्ता को धमकी जेल में बैठकर दी। बता दें कि रियाज भाटी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से लिंक होने की बाद पहले भी सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक भाटी छोटा राजन गैंग में था। लेकिन उसके साथ रहने के बाद उसने छोटा शकील के लिए काम करना शुरू कर दिया। हालांकि भाटी ने दाऊद का सहयोगी होने से इनकार कर दिया है। मोदी और योगी को धमकी मामले में की लिंक भी इससे जोड़कर देखी जा रही है।

Tags:
  • दाऊद इब्राहिम
  • Dawood Ibrahim threatens to kill Modi
  • Dawood threatens Modi
  • Chief Minister Yogi threatens to blow him up with a bomb
  • मोदी को जान से मारने की धमकी
  • मोदी को दाऊद की धमकी
  • मुख्यमंत्री योगी बम से उड़ाने की धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज