New PPF Rules: बदले पीपीएफ के नियम, होंगे ये बड़े बदलाव, इस दिन से होंगे अप्लाई

Deeksha Nandini Mehra | Sept 04, 2024, 16:22 IST
Share
New Rules
New Rules

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) के नए नियम (PPF Rule Change) लागू होने वाले हैं। PPF ने मुख्‍यत: तीन नियमों में बदलाव किया है। यहां पढ़िए पूरा अपडेट ... ।

New PPF Rules : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश साधन है, जिससे लोग अपनी रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर सकते हैं। हाल ही में पीपीएफ अकाउंट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किया गया है। नई गाइडलाइन्स के तहत नाबालिगों के नाम पर खोले गए कई PPF अकाउंट और नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (National Small Savings Schemes) के तहत डाकघरों के माध्यम से एनआरआई के लिए पीपीएफ अकाउंट के विस्तार से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है।

PPF अकाउंट से जुड़े तीन नियमों में किया बदलाव

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने पीपीएफ अकाउंट से संबंधित तीन प्रमुख नियमों में बदलाव किए हैं। इस संबंध में 21 अगस्त 2024 को एक सर्कुलर जारी किया गया था। बदलाव किए गए नियमों के बारे में और इसके लागू होने की जानकारी दी गई है। सर्कुलर के अनुसार, नए नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगे। अनियमित स्मॉल सेविंग्स अकाउंट को नियमित करने की जिम्मेदारी अब वित्त मंत्रालय के पास होगी, और ऐसे सभी मामलों को मंत्रालय के पास भेजा जाना चाहिए।

नाबालिगों के पीपीएफ अकाउंट पर ब्याज

सर्कुलर में बताया गया है कि नाबालिगों के लिए अनियमित अकाउंट पर पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के बराबर ब्याज दिया जाएगा, जब तक नाबालिग 18 साल का नहीं हो जाता। 18 साल की उम्र के बाद नाबालिग को ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अकाउंट की मैच्योरिटी पीरियड उस तारीख से मानी जाएगी जब नाबालिग 18 साल का होगा।

NRI PPF अकाउंट में ब्याज की नई स्थिति

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अनुसार, यदि किसी के पास एक से अधिक पीपीएफ अकाउंट हैं, तो ब्याज केवल प्राइमरी अकाउंट पर ही मिलेगा। अन्य अकाउंट में पड़े पैसे को प्राइमरी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर प्राइमरी और सेकंड अकाउंट के अलावा और भी अकाउंट हों तो उन पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। एनआरआई पीपीएफ अकाउंट्स (NRI PPF Account) में भी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के बराबर ब्याज 30 सितंबर तक ही मिलेगा। इसके बाद, इन अकाउंट्स पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Public Provident Fund
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड
  • पीपीएफ के नियम
  • वित्त मंत्रालय
  • Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • New PPF Rules
  • एनआरआई पीपीएफ अकाउंट्स
  • नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स
  • नाबालिग PPF अकाउंट
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?