केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बेटा-भाई और भतीजा गिरफ्तार

Ravi Singh | Oct 20, 2024, 24:16 IST
Share
Prahlad Joshi
Prahlad Joshi

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गोपाल जोशी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेडीएस के पूर्व विधायक की पत्नी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गोपाल जोशी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जेडीएस के एक पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी का आरोप लगया था। बसवेश्वरनगर पुलिस ने गुरुवार रात जोशी और एक महिला विजयलक्ष्मी जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्रह्लाद जोशी के बेटे पुणे से गिरफ्तार

Prahlad Joshi के बेटे अजय जोशी का नाम भी एफआईआर में दर्ज है। सूचना के आधार पर जोशी को कोल्हापुर से और उनके बेटे को पुणे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए दोनों को हुबली लाया गया और फिर वापस बेंगलुरु ले जाया गया। इससे पहले इस मामले में सोमशेखर नाइक और विजयकुमारी को गिरफ्तार किया गया था।

टिकट दिलाने के नाम पर ठगी

नागथान के पूर्व विधायक देववंद फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण ने शिकायत दर्ज कराई है। चव्हाण 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जोशी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर उनके परिवार से 2 करोड़ रुपए ठगे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी को उनसे प्रह्लाद जोशी की बहन के रूप में मिलवाया गया था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई बहन नहीं बल्कि तीन भाई हैं। इनमें से एक की 1984 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

तीन दशक पहले भाई को त्यागा

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने अपने भाई (गोपाल जोशी) को तीन दशक से भी पहले त्याग दिया था। इसके लिए उन्होंने अदालत में हलफनामा भी दायर किया था। उन्होंने एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि जो कोई भी उनका भाई, रिश्तेदार या दोस्त होने का दावा करता है और किसी भी वित्तीय लेनदेन में शामिल है। वह उस पर बाध्यकारी नहीं होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी
  • politics news
  • बेंगलुरु
  • प्रह्लाद जोशी
  • गोपाल जोशी
  • Prahlad Joshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज