दिल्ली में प्रहलाद पटेल ने मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर की तारीफ, कहा- मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं गारंटी हैं

Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में प्रहलाद पटेल ने मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर की तारीफ, कहा- मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं गारंटी हैं
दिल्ली में प्रहलाद पटेल ने मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर की तारीफ, कहा- मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं गारंटी हैं

मप्र में बीजेपी को बंपर जीत और उसके बाद सीएम पद को लेकर तेज हुई हलचल के बीच मंगलवार 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली में कॉन्फ्रेंस की।

NEW DELHI. मप्र में बीजेपी को बंपर जीत और उसके बाद सीएम पद को लेकर तेज हुई हलचल के बीच मंगलवार 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली में कॉन्फ्रेंस की। नरसिंहपुर से विधायक चुने गए प्रहलाद पटेल ने सुबह नई दिल्ली में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने उन्होंने आलोचना और नकारात्मक राजनीति करने वालों को चेतावनी भी दी।

मोदी की गरीब कल्याण की गारंटी

प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश की राजनीति में गरीब की खूब चर्चा होती रही, लेकिन गरीबों को लिए पूर्व की सरकारों ने कोई काम नहीं किया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाईं। पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी गरीब कल्याण को पूरा करने की गांरटी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 35 किलो अनाज हर गरीब परिवार को मिलता है। मुफ्त अनाज योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया है। इससे देश के 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इस योजना पर करीब 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीएफ की गारंटी

प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैंने प्रवासी मजदूरों के साथ काम किया है। एक समय था जब प्रवासी मजदूर काम के लिए दिल्ली आते थे और उनका पीएफ काटा जाता था। लेकिन मजदूरों को उनके पीएफ का पैसा मिलता नहीं था। मजदूरों के करोड़ों रुपए पीएफ खाते में ही पड़े रह जाते थे। मोदी सरकार ने इस दिक्कत को भी दूर किया है। पीएफ खाते पर यूनिक आईडी नंबर जारी किए और पीएफ के पैसे की गारंटी दी।

वन नेशन वन राशन कार्ड

प्रहलाद पटेल ने कहा कि पहले गरीबों को राशन कार्ड पर अपने ही शहर या गांव में अनाज मिलता था, लेकिन मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड लेकर आई। इसका फायदा यह हुआ कि गरीब परिवारों को देश के किसी भी हिस्से में राशन मिल रहा है। हालांकि इसमें एक समस्या थी। वह यह कि आधा परिवार मप्र में रहता है और आधा परिवार अन्य राज्य में, ऐसे में राशन मिलने मे दिक्कत आ रही थी। इस दिक्कत को भी खत्म कर दिया गया। दोनों परिवार अपने-अपने हिस्से का अनाज जहां वे रहते हैं वहां से ले पा रहे हैं।

देश के पास अन्न का भरपूर भंडार

प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुफ्त अनाज तभी दिया जा सकता है जब देश के पास अन्न का भंडार भरा हो। हमारे अन्नदाता देश का अन्न का भंडार भर रहे हैं। यह पूछे जाने पर की मुफ्त अनाज योजना को पांच साल के लिए बढ़ाना क्या 2024 के चुनाव की तैयारी है, प्रहलाद पटेल ने कहा कि यदि यह चुनाव को देखकर किया जाता तो हम एक साल के लिए योजना को बढ़ाते। पांच साल के लिए क्यों बढ़ाते।

गरीब कल्याण पर चर्चा करनी चाहिए

प्रहलाद पटेल ने दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि दिग्विजय की उम्र ज्यादा हो गई है। उन्होंने पढ़ना-लिखना बंद कर दिया है। उन्हें ईवीएम की जगह गरीब कल्याण पर चर्चा करनी चाहिए। प्रहलाद पटेल ने कहा कि जो लोग नकारात्मक राजनीति करते हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आपकी गरीब कल्याण की बातें केवल आश्वासन थीं और पीएम नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की बातें गारंटी हैं। प्रहलाद पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी गरीब कल्याण को पूरा करने की गांरटी है। गरीब के पास शौचालय, पानी, गैस और प्रधानमंत्री आवास पहुंचा है।

Tags:
  • MP News
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • Countdown regarding CM in MP
  • Union Minister Prahlad Patel
  • Prahlad Patel press conference in Delhi
  • मप्र में सीएम को लेकर काउंटडाउन
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल
  • प्रह्लाद पटेल की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • मप्र न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच